किरण खेर से पहले इस एक्ट्रेस से हुई थी अनुपम खेर की शादी, चंद सालों में ही टूटा रिश्ता, जानें हैं अब कहां


Anupam Kher
Image Source : INSTAGRAM
किरण खेर और अनुपम खेर।

अनुपम खेर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। वो न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाले एक्टर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। राजनीतिक, गैर राजनीतिक, फिल्मी और सामाजिक मुद्दों पर अपना पक्ष रखने से अनुपम खेर कभी नहीं चूकते। वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने परिवार की झलकियां साझा करते रहते हैं। अधिकतर लोग उनकी पत्नी किरण खेर को ही उनकी जीवनसंगिनी के रूप में जानते हैं, लेकिन एक्ट्रेस किरण खेर से पहले एक्टर ने किसी और का हाथ थामा था। ये रिश्ता बीच मझधार में ही छूट गया और दोनों अलग-अलग रास्तों पर आगे निकल पड़े। अब आखिर उनकी पहली लाइफपार्टनर यानी उनकी पत्नी कौन थीं, चलिए आपको बताते हैं।

इस एक्ट्रेस से हुई थी पहली शादी

बहुत कम लोग जानते हैं कि किरण खेर से पहले अनुपम खेर की पहली शादी अभिनेत्री मधुमालती कपूर से हुई थी। अनुपम खेर और मधुमालती कपूर की मुलाकात उस समय हुई जब दोनों एक ही कॉलेज में थिएटर की पढ़ाई कर रहे थे। कॉलेज के दिनों में ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो समय के साथ एक रिश्ते में बदल गई। साल 1979 में दोनों के परिवारों की सहमति से उनकी शादी करवा दी गई। उस वक्त दोनों प्यार में डूबे हुए थे और ये कोई नहीं जानता था कि इस रिश्ते की एक्सपाइरी डेट है।

दूसरी शादी और अकेलेपन का दौर

हालांकि, यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। कुछ ही सालों बाद दोनों के बीच दूरी आने लगी और आखिरकार उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया। कहा जाता है कि अनुपम खेर उस दौर में शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पारिवारिक प्रेशर के चलते उन्होंने शादी की, जो आगे नहीं चल सकी और उन्होंने अलग होकर अलग रास्ते चुनने का फैसला किया। अनुपम खेर से अलग होने के बाद मधुमालती ने जाने-माने लेखक और निर्देशक रंजीत कपूर से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चला और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद से मधुमालती कपूर अकेली रह रही हैं और अपने काम में सक्रिय बनी हुई हैं। लाइमलाइट और सोशल मीडिया की दुनिया से मधुमालती काफी दूर हैं।

Anupam kher first wife madhu malti

Image Source : INSTAGRAM

अनुपम खेर, किरण खेर और मधुमालती।

ऐसे मिली पहचान

मधुमालती कपूर हिंदी और पंजाबी फिल्मों की अनुभवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, बल्कि पंजाबी सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में भी उनकी गहरी पकड़ रही है। उन्हें असली पहचान मिली निर्देशक अनिल शर्मा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (2001) से, जिसमें उन्होंने सनी देओल की बड़ी मां का दमदार किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद वे इंडस्ट्री में और भी ज्यादा चर्चित हो गईं।

फिल्मों और धारावाहिकों में किया काम

‘गदर’ के बाद मधुमालती को कई फिल्मों और टेलीविजन शोज में काम करने का मौका मिला। उन्होंने ‘रजनी असाइलम’, ‘देस हो या परदेस’, ‘मिनी पंजाब’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘हमसफर’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। बीते कुछ सालों में भी मधुमालती कपूर पर्दे पर नजर आती रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ थी, जिसमें उन्होंने एक छोटी लेकिन अहम भूमिका निभाई।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *