
नीट पीजी परीक्षा को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी (सांकेतिक फोटो)
नीट पीजी 2025 परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड यानी NBEMS ने एक बहुत जरूरी नोटिस जारी किया है। नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस में एग्जाम सिटी का विवरण घोषित किए जाने के संबंध में जानाकरी साझा की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।
NBEMS द्वारा जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी) 2025 परीक्षा शहरों के बारे में विवरण 21 जुलाई को ईमेल के माध्यम से आवेदकों को सूचित किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि अभ्यर्थियों को 13 से 17 जून तक अपने परीक्षा शहर का विकल्प पुनः प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई थी।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?
नीट पीजी 2025 के लिए एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किए जाएंगे, जहां अन्य विवरणों के साथ-साथ उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्रों का पता भी पता चल जाएगा।
कैसे करें नोटिस को चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए नोटिस को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में नोटिस खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें और चाहें तो डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
3 अगस्त को होगी परीक्षा
बता दें कि नीट पीजी 2025 की परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त के लिए निर्धारित है। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल अंग्रेजी भाषा में 4 उत्तर विकल्प/विचलन विकल्प होंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 उत्तर विकल्पों में से सही/सर्वोत्तम/सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा। समय 3 घंटे 30 मिनट है।
किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस से हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 (सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक) से या एनबीईएमएस संचार वेब पोर्टल: https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main से संपर्क कर सकते है।
