17 साल की उम्र में बनीं स्टार, जीता नेशनल अवॉर्ड, एक आरोप ने बर्बाद कर दिया था करियर, कमबैक से मचाया तहलका


Shweta Basu Prasad
Image Source : INSTAGRAM/SHWETA BASU PRASAD
श्वेता बसु प्रसाद

कई एक्टर और एक्ट्रेस बड़ी उम्मीदों के साथ फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग इस चकाचौंध की दुनिया में सफल हो पाते हैं। वहीं कुछ लोग इंडस्ट्री में फ्लॉप होने के बाद गायब हो जाते हैं। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और सभी के दिलों पर राज भी किया। हालांकि, एक आरोप के बाद उनका करियर बर्बाद हो गया था, जिसके बाद से वह बड़े पर्दे पर कम ही नजर आती है। लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 2017 में वरुण धवन की फिल्म से धांसू कमबैक किया। एक्ट्रेस बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो वो कोई और नहीं बल्कि श्वेता बसु प्रसाद हैं।

श्वेता बसु प्रसाद कौन हैं?

पंकज त्रिपाठी की ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में लेखा अगस्त्य के किरदार में नजर आईं श्वेता बसु प्रसाद ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। 17 साल की उम्र में, उन्हें तेलुगु दर्शकों के बीच जबरदस्त पहचान मिली। 2008 की ‘कोठा बंगारू लोकम’ की सफलता के बाद, श्वेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह फिल्म साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शामिल हो गई और इसने श्वेता की किस्मत बदल दी। इसके बाद, वह ‘कैस्को’, ‘राइड’ और ‘कलवार किंग’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन ‘राइड’ हिट साबित हुई। साल 2002 में आई ‘मकड़ी’ में श्वेता ने लीड रोल निभाया था। इसमें उन्होंने दो जुड़वां बहनों का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए श्वेता बसु प्रसाद को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

एक्ट्रेस ने कमबैक कर मचाया तहलका

श्वेता बसु प्रसाद साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ और ‘करिश्मा का करिश्मा’ में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, ‘चंद्रनंदिनी’ सीरियल में उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य की पत्नी नंदिनी का किरदार निभाया था। हाल ही में, एक्ट्रेस श्वेता बसु ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में लेखा अगस्त्य के किरदार में दिखी थीं। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। लेकिन, जब एक सेक्स स्कैंडल में उनका नाम सामने आया तो उनका करियर बर्बाद हो गया। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और 2017 में आलिया भट्ट की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से वापसी की। श्वेता ने इस फिल्म में वरुण धवन की भाभी का किरदार निभाया था।

करियर पर लगा ग्रहण

2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक सेक्स स्कैंडल में श्वेता बसु का नाम आया था। इस कांड में फंसने के बाद श्वेता बसु प्रसाद के करियर पर ग्रहण लग गया और उन्हें क्लीन चिट मिलने के बाद भी काम नहीं मिल रहा था। इस विवाद के कारण एक्ट्रेस को फिल्मों के ऑफर मिलना बंद हो गए थे। क्लीन चिट मिलने के बाद, श्वेता के लिए अच्छे रोल पाना आसान नहीं रहा। बाद में, उन्होंने ओटीटी प्रोजेक्ट्स की ओर रुख किया और अब ओटीटी पर छाई हुई हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *