
एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर साधा निशाना।
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी लगातार एक दूसरे पर हमला बोले रहते हैं। दोनों पार्टियों के प्रमुख एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे दोनों ही समय-समय पर एक दूसरे के खिलाफ बयान जारी करते हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना रोम के सम्राट नीरो से कर दी है। आइए जानते हैं कि एकनथ शिंदे ने उद्धव को लेकर क्या कुछ कहा और ये भी कि नीरो को किस कारण से याद किया जाता है।
क्या बोले एकनाथ शिंदे?
ठाणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख शिंदे ने उद्धव का नाम लिए बिना कहा- “यह अजीब बात है कि कुछ लोग तब भी जश्न मना रहे हैं, जब लोग उनकी पार्टी (शिवसेना-उबाठा) छोड़ रहे हैं। हमने इस तरह का व्यवहार पहले कभी नहीं देखा। ‘जब रोम जल रहा था, नीरो बांसुरी बजा रहा था।”
शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे यहीं नहीं रुके। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए चुनाव के परिणाम को लेकर भी उनपर निशाना साधा। शिंदे ने कहा- ‘‘जब उन्हें लोकसभा चुनावों में वांछित परिणाम मिलते हैं तो वे निर्वाचन आयोग को अच्छा मानते हैं, लेकिन जब चीजें उनके अनुरूप नहीं होती हैं तो वे व्यवस्था को दोष देते हैं।’’
कौन था नीरो?
नीरोरोमन सम्राट और जूलियो-क्लाउडियन राजवंश का अंतिम राजा था। उसने 54 ईस्वी से 68 ईस्वी तक रोम पर शासन किया। हालांकि, उसके राजा रहते हुए रोम जल गया था। कई लोगों का मानना था कि आग उसी ने लगवाई थी। इसी घटना से जुड़ी हुई एक प्रसिद्ध कहावत है कि “जब रोम जल रहा था, नीरो बांसुरी बजा रहा था”।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: भाई राज ठाकरे से मुलाकात और फडणवीस को सही सलाह, उद्धव ठाकरे ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या