क्या दया बेन बनकर वापसी कर रहीं दिशा वकानी? ‘तारक मेहता’ की निधि भानुशाली ने किया खुलासा


Nidhi Bhanushali
Image Source : INSTAGRAM/@NIDHI
निधि भानुशाली

दिशा वकानी लंबे समय से लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से दूर हैं। उन्होंने दया बेन का किरदार निभाया था, जो अपने मजेदार और बेहतरीन अभिनय के कारण लोगों के बीच मशहूर हुआ था। 2017 में, दिशा ने मैटरनिटी लीव ली थी। एक्टिंग से ब्रेक लेकर वह अपने बच्चों की देखभाल में लग गईं और तब से वे वापस नहीं लौटी हैं। उनके प्रशंसक अब भी उन्हें शो में वापस देखने की उम्मीद कर रहे हैं और उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, अब ‘तारक मेहता’ की सोनू भिड़े ने दया बेन की वापसी पर अपनी तोड़ी है और सच का खुलासा किया है।

निधि भानुशाली ने दिशा वकानी की तारीफ की

शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली ने हाल ही में ‘तारक मेहता’ में दया बेन के रूप में दिशा को वापसी देखने की इच्छा जताई है। साथ ही उन्होंने इस बारे में खुलकर बात भी की। न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में, निधि ने दिशा के विनम्र, नेक दिल होने पर उनकी तारीफ की। उन्होंने दिशा वकानी के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की और उन्हें सबसे शो की सबसे अच्छी एक्ट्रेस बताया। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि अगर उन्हें कभी किडनी की जरूरत पड़ी, तो दिशा बिना किसी हिचकिचाहट के दे देंगी।

दया बेन की वापसी पर क्या बोलीं निधि भानुशाली

उसी इंटरव्यू में, जब निधि से दिशा वकानी की शो में वापसी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से दिशा पर निर्भर करता है। दिशा जो भी फैसला लेंगी, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे सच में नहीं लगता कि यह हममें से किसी को तय करना है। यह उनकी जिंदगी है, उसका सफर है और सिर्फ उन्हें ही यह चुनने का अधिकार है कि वह इसके साथ क्या करना चाहती है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘दर्शक और हम सभी जो उन्हें प्यार करते हैं, उनकी वापसी की उम्मीद करते हैं… लेकिन हमें बस उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। उनका सपोर्ट करना चाहिए और उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए। हम उनके आभारी हैं, उन सभी पालों के लिए जब उन्होंने हमें खूब हंसाया है।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *