इस राज्य में नवविवाहिताओं को मिलेगा सोना और रेशमी साड़ी, पार्टी ने किया चुनावी वादा


प्रतीकात्मक तस्वीर
Image Source : FREEPIK
प्रतीकात्मक तस्वीर

तमिलनाडु में साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (AIADMK) नवविवाहिताओं को अपनी विवाह सहायता योजना के तहत रेशमी साड़ियां प्रदान करेगी। पार्टी महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को यह बात कही। 

पलानीस्वामी ने रेशम बुनकरों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी उनकी आजीविका में सुधार के लिए योजनाएं भी शुरू करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य के रेशम हथकरघा बुनकरों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता द्वारा शुरू की गई विवाह सहायता योजना के तहत, नवविवाहित दुल्हनों को रेशमी साड़ियां और थाली (मंगलसूत्र) के लिए सोना देने की व्यवस्था की जाएगी।’’

पलानीस्वामी का स्टालिन को जवाब

इससे पहले, मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन की इस टिप्पणी कि “भाजपा अन्नाद्रमुक को निगल जाएगी’’ पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘स्टालिन कहते हैं कि भाजपा पलानीस्वामी को निगल जाएगी। क्या पलानीस्वामी कोई कीड़ा है जिसे मछली निगल जाएगी? आप ही अपने सहयोगियों को निगल रहे हैं।’’ तंजावुर में एक रोड शो के दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की उपस्थिति कम हो रही है, कम्युनिस्ट गायब हो रहे हैं और एक अन्य सहयोगी वीसीके द्रमुक से चिपकी हुई है।

अस्पताल में भर्ती हैं CM स्टालिन

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को सोमवार सुबह सैर के दौरान ‘हल्का चक्कर’ आ गया जिसके बाद उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम से अस्पताल में मिलने गए राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। दुरईमुरुगन ने बाद में पत्रकारों को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री अब ठीक हैं और वह जल्द ही घर लौट आएंगे।’’ (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

जगदीप धनखड़ अब कहां शिफ्ट होंगे? 15 महीने रहने के बाद छोड़ना होगा उपराष्ट्रपति एन्क्लेव

जगदीप धनखड़ की बेबाकी बनी इस्तीफे की वजह या कुछ और… 305 मिनट में ऐसा क्या हुआ? देखें पूरी टाइमलाइन

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed