
बृजभूषण शरण सिंह का बेटा
पूर्व बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बाद आज उनके बेटे प्रतीक भूषण भी लखनऊ के कालीदास मार्ग पहुंचे। ब्रजभूषण शरण सिंह ने कल 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। ब्रजभूषण शरण सिंह 31 महीने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। आज ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण मुख्यमंतरी आवास के पास वाले बंगले 7 कालीदास मार्ग पहुंचे। इस बंगले में उप मुख्यमंतरी केशव प्रसाद मौर्या रहते हैं। प्रतीक भूषण गोंडा से बीजेपी विधायक है। प्रतीक भूषण ने कहा कि कि वो क्षेत्र के काम के सिलसिले में केशव प्रसाद मौर्य से मिलने गए थे।