
निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद्द।
यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी सामने आई है कि निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद्द कर दी गई है। भारतीय ग्रैंड मुफ्ती, कंथापुरम एपी अबू बकर मुस्लैयार के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। ये खबर निमिषा प्रिया के परिवार और उनके समर्थकों के लिए काफी राहत भरी मानी जा रही है। आइए जानते हैं कि ग्रैंड मुफ्ती के कार्यालय ने इस बारे में क्या बताया है।
अब तक क्या जानकारी सामने आई?
यमन में हत्या के एक मामले में मौत की सज़ा का सामना कर रही भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया के मामले पर, भारतीय ग्रैंड मुफ़्ती, कंथापुरम एपी अबू बकर मुस्लैयार के कार्यालय ने कहा, “निमिषा प्रिया की मौत की सज़ा, जिसे पहले निलंबित कर दिया गया था, को पलट दिया गया है। सना में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में मृत्युदंड को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया गया, जिसे पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।”