“डुबो-डुबो के मारेंगे”, भाषा विवाद के बीच MNS कार्यकर्ताओं ने निशिकांत दूबे के खिलाफ ठाणे में लगाए पोस्टर


निशिकांत दुबे के खिलाफ MNS कार्यकर्ताओं ने लगाया पोस्टर
Image Source : REPORTER INPUT
निशिकांत दुबे के खिलाफ MNS कार्यकर्ताओं ने लगाया पोस्टर

मुंबई: भाषा विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की “डुबो-डुबो के मरेंगे” वाली धमकी अब महाराष्ट्र में भी दिखाई दे रही है। ठाणे में मनसे कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा होर्डिंग लगाया है जिसमें बीजेपी सांसद  निशिकांत दुबे को समंदर में डुबाते दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा है..”दुबे दुबे कर मारेंगे महाराष्ट्र आओ”..।  एक सभा के दौरान राज ठाकरे ने इन शब्दों का प्रयोग किया जिसके बाद इस प्रकार के पोस्ट देखने को मिल रहे हैं।

मनसे के स्थानीय नेता ने लगाया पोस्टर

जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर मनसे के एक स्थानीय नेता स्वप्निल महेंद्रकर ने लगवाया है। होर्डिंग में दिनकर फुलसुंदर का भी नाम लिखा है। राज ठाकरे की धमकी का जवाब देते हुए, “मराठी लोगों को हम यहां पटक-पटक के मारेंगे” वाली टिप्पणी से निशिकांत दुबे से राज्य के कई लोग नाराज हैं। हाल ही में महाराष्ट्र की महिला सांसदों ने संसद के बाहर उनका घेराव किया था और पूछा था कि उनकी इस टिप्पणी का क्या मतलब है। दुबे ने तुरंत “जय महाराष्ट्र” कहकर अपना रुख़ बदल लिया था।

इससे पहले मनसे के कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारत के कई लोगों को निशाना बनाया था। कई लोगों के साथ मारपीट की गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि मराठी न बोलने वालों पर हिंसा अस्वीकार्य है। राज ठाकरे ने कहा है कि उन्हें अपने सैनिकों पर गर्व है। 

मनसे कार्यकर्ताओं ने होटलों के बाहर गुजराती में लिखे साइनबोर्ड हटाए

इससे पहले 24 जुलाई को मनसे के कार्यकर्ताओं ने मराठी साइनबोर्ड के इस्तेमाल की मांग को लेकर ठाणे और पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित कई होटलों के बाहर गुजराती में लिखे साइनबोर्ड जबरन हटा दिए। महाराष्ट्र का पालघर जिला गुजरात की सीमा से लगा हुआ है। यह प्रदर्शन राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी को अनिवार्य किए जाने को लेकर उठे विवाद के तुरंत बाद शुरू हुआ। मनसे समर्थकों ने हलोली गांव के पास एक होटल के बाहर गुजराती में लिखा साइनबोर्ड तोड़ दिया। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *