पहली बार दिखा कियारा का सुपर ग्लैम अंदाज, ऋतिक रोशन संग खिला चेहरे का नूर, ‘वॉर’ के पहले गाने में छा गई जोड़ी


Aavan Jaavan Song, war 2, Hrithik Roshan, Kiara Advani
Image Source : SONG SCREEN GRAB, YRF YOUTUBE
कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन।

कियारा आडवाणी के 34वें जन्मदिन के खास मौके पर यशराज फिल्म्स ने एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवन जावन’ रिलीज किया। गुरुवार को रिलीज हुए इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। शानदार लोकेशंस, आकर्षक म्यूजिक और ऋतिक रोशन के साथ कियारा की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है। कुछ ही घंटों में इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हुए ये गाना वायरल हो गया है। यह गाना कियारा आडवाणी के लिए खास है क्योंकि इसमें पहली बार उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

रोम की खूबसूरत वादियों में बसी प्रेम कहानी

‘आवन जावां’ की पृष्ठभूमि इटली के रोम में सेट है, जहां गाने में ऋतिक और कियारा प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। खासकर एक सीन में कियारा आडवाणी बिकिनी में सनस्क्रीन लगाते हुए और स्विमिंग पूल की ओर बढ़ते हुए ऋतिक रोशन को अपने अंदाज से लुभाते हुए नजर आती हैं। इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वॉर 2 के नए गाने ‘आवां जावां’ में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री दिल जीत रही है। यह पहली बार है जब वे पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं और प्रशंसकों को उनका स्टाइलिश लुक और डांस मूव्स बेहद पसंद आ रहे हैं। उनकी नई जोड़ी ने फिल्म में और भी रोमांच भर दिया है।

यहां देखें फिल्म

अरिजीत सिंह की आवाज और प्रीतम का संगीत

इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। अरिजीत की भावनात्मक और सुरीली आवाज ने गाने को और भी रोमांटिक बना दिया है। नेटिजन्स ने उनकी गायकी की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘अरिजीत सिंह की आवाज धरती की सबसे खूबसूरत आवाजो में से एक है।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘ऋतिक, अरिजीत, प्रीतम, कियारा और निकिता यह टीम किसी भी हिट गाने की गारंटी है।’

ऋतिक और कियारा की केमिस्ट्री पर रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और फैंस ने ऋतिक-कियारा की जोड़ी को भरपूर प्यार दिया। कई लोगों ने कहा कि दोनों की जोड़ी ने ‘वॉर’ के पहले भाग में ऋतिक और वाणी कपूर की जोड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘कियारा ने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की है, लेकिन जब स्क्रीन पर ऋतिक होते हैं तो उनसे नजरें हटाना मुश्किल होता है। वो वाकई स्क्रीन करिश्मा के देवता हैं।’ एक और ने लिखा, ‘ऋतिक और कियारा साथ में सपनों जैसी जोड़ी लगते हैं, बिल्कुल सोने जैसी!’ कुछ नेटिज़न्स ने इसे ऋतिक के करियर के बेहतरीन गानों में से एक बताया। एक यूजर ने कहा, ‘ऋतिक सिर्फ परफॉर्म नहीं करते वो एक विरासत गढ़ रहे हैं।’ हालांकि कुछ दर्शकों ने ‘घुंघरू’ से इसकी तुलना करते हुए कहा कि यह उतना प्रभावशाली नहीं है। एक यूजर ने लिखा, ‘गाना अच्छा है, लेकिन घुंघरू जैसा जादू नहीं है।’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *