न प्रमोशन, न इंटरव्यू… सैयारा की छप्परफाड़ कमाई के बाद भी क्यों छुपे बैठे हैं अहान और अनीत? YRF ने खोला राज


  • 'सैयारा' की सक्सेस ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। दो नए-नवेले एक्टर्स की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इस फिल्म के साथ चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है और उनके साथ अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। सैयारा ने 2 हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी कमाई की रफ्तार कमजोर नहीं पड़ी है।

    Image Source : Instagram/@aneetpadda_/@ahaanpandayy

    ‘सैयारा’ की सक्सेस ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। दो नए-नवेले एक्टर्स की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इस फिल्म के साथ चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है और उनके साथ अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। सैयारा ने 2 हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी कमाई की रफ्तार कमजोर नहीं पड़ी है।

  • मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है, लेकिन इसकी रिलीज से पहले और बाद में भी मेकर्स ने इसके साथ एक बड़ा रिस्क लिया और ये रिस्क था फिल्म प्रमोट ना करने का। अब मेकर्स ने फिल्म प्रमोट ना करने की वजह का खुलासा किया है।

    Image Source : Instagram/@ahaanpandayy

    मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है, लेकिन इसकी रिलीज से पहले और बाद में भी मेकर्स ने इसके साथ एक बड़ा रिस्क लिया और ये रिस्क था फिल्म प्रमोट ना करने का। अब मेकर्स ने फिल्म प्रमोट ना करने की वजह का खुलासा किया है।

  • यशराज फिल्म्स ने सैयारा को प्रमोट न करके एक बड़ा मार्केटिंग रिस्क उठाया और न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में YRF के प्रोड्यूसर अक्षय विधानी ने इसके बारे में बात की और साथ ही सैयारा की प्रमोशन स्ट्रेटजी पर से भी पर्दा उठाया।

    Image Source : Instagram/@ahaanpandayy

    यशराज फिल्म्स ने सैयारा को प्रमोट न करके एक बड़ा मार्केटिंग रिस्क उठाया और न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में YRF के प्रोड्यूसर अक्षय विधानी ने इसके बारे में बात की और साथ ही सैयारा की प्रमोशन स्ट्रेटजी पर से भी पर्दा उठाया।

  • अक्षय विधानी ने बताया कि स्टूडियो फिल्म के लीड पेयर्स यानी अहान पांडे और अनीत पड्डा को फिल्म की रिलीज से पहले स्पॉटलाइट से दूर रखना चाहता था, न इंटरव्यू, न सोशल मीडिया पर कोई दिखावा और न ही टिपिकल प्रमोशन्स और ये फैसला बहुत पहले कर लिया गया था।

    Image Source : Instagram/@ahaanpandayy

    अक्षय विधानी ने बताया कि स्टूडियो फिल्म के लीड पेयर्स यानी अहान पांडे और अनीत पड्डा को फिल्म की रिलीज से पहले स्पॉटलाइट से दूर रखना चाहता था, न इंटरव्यू, न सोशल मीडिया पर कोई दिखावा और न ही टिपिकल प्रमोशन्स और ये फैसला बहुत पहले कर लिया गया था।

  • उन्होंने सैयारा के लिए नो प्रमोशन स्ट्रेटजी के बारे में बात करते हुए कहा- 'हमें मोहित (फिल्म के निर्देशक) पर पूरा भरोसा था। हम नहीं चाहते थे कि अहान या अनीत में से किसी को भी उनकी इंस्टाग्राम रील्स या फिर सोशल मीडिया अपीयरेंस के आधार पर जज किया जाए। हम चाहते थे कि ऑडियंस उन्हें बड़े पर्दे पर उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर जज करे।ये फैसला थोड़ा अपरंपरागत और रिस्की था, लेकिन सैयारा के लिए ये काम कर गया और इसका प्रमाण इसके नंबर हैं।'

    Image Source : Instagram/@ahaanpandayy

    उन्होंने सैयारा के लिए नो प्रमोशन स्ट्रेटजी के बारे में बात करते हुए कहा- ‘हमें मोहित (फिल्म के निर्देशक) पर पूरा भरोसा था। हम नहीं चाहते थे कि अहान या अनीत में से किसी को भी उनकी इंस्टाग्राम रील्स या फिर सोशल मीडिया अपीयरेंस के आधार पर जज किया जाए। हम चाहते थे कि ऑडियंस उन्हें बड़े पर्दे पर उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर जज करे।ये फैसला थोड़ा अपरंपरागत और रिस्की था, लेकिन सैयारा के लिए ये काम कर गया और इसका प्रमाण इसके नंबर हैं।’

  • मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा एक बिगड़ैल म्यूजिशियन कृष कपूर और शांत पोएट वाणी बत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है,जिनकी राहें आपस में टकराती हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ये फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

    Image Source : Instagram/@ahaanpandayy

    मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा एक बिगड़ैल म्यूजिशियन कृष कपूर और शांत पोएट वाणी बत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है,जिनकी राहें आपस में टकराती हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ये फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

  • सैयारा में अनीत और अहान के अभिनय से लेकर मोहित सूरी के निर्देशन और म्यूजिक तक की जमकर चर्चा और तारीफ हो रही है। कमाई के मामले में ये फिल्म शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' और आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' को पछाड़ चुकी है।

    Image Source : Instagram/@ahaanpandayy

    सैयारा में अनीत और अहान के अभिनय से लेकर मोहित सूरी के निर्देशन और म्यूजिक तक की जमकर चर्चा और तारीफ हो रही है। कमाई के मामले में ये फिल्म शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह’ और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को पछाड़ चुकी है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *