पूर्व अकाली नेता रणजीत गिल भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत


Former Akali leader Ranjit singh Gill joined BJP Chief Minister Nayab Singh Saini welcomed him
Image Source : @NAYABSAINIBJP
पूर्व अकाली नेता रणजीत गिल भाजपा में हुए शामिल

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता और पंजाब के खरड़ से जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा में शामिल कराया। बयान में कहा गया कि गिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों में अपनी आस्था व्यक्त की। पार्टी में शामिल होने के बाद सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पंजाब की जनता ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। 

क्या बोले सीएम सैनी

सैनी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब की जनता ने इस बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पंजाब के हर घर में कमल खिलाने का मन बना लिया है। जनता के बीच भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि पंजाब इस बार सकारात्मक बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।’’ 

(इनपुट-भाषा)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *