
मांस-मछली की बिक्री 10 दिन के लिए बैन
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल में आगामी त्यौहारों को देखते हुए निश्चित तारीखों पर मांस-मछली की बिक्री नहीं की जा सकेगी। 10 अलग-अलग तारीखों पर ये नियम लागू होगा।
15 अगस्त से 21 अक्टूबर तक 10 दिन ऐसे पड़ रहे हैं, जब हिंदुओं के त्यौहार या महापुरुषों की जयंती है। ऐसे में इन 10 दिनों में मांस-मछली की बिक्री पर बैन लगा है। अगर इस दौरान कोई इन चीजों की बिक्री करते हुए पकड़ा जाएगा, तो नगर निगम उसका लाइसेंस निरस्त कर देगा।
किन तारीखों में नहीं होगी मांस और मछली की बिक्री?
- 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त: कृष्ण जन्माष्टमी
- 27 अगस्त: गणेश चतुर्थी
- 28 अगस्त: प्रयूषण पर्व का पहला दिन
- 3 सितंबर: डोल ग्यारस
- 6 सितंबर: अनंत चतुर्दशी और प्रयूषण पर्व का आखिरी दिन
- 9 सितंबर: प्रयूषण पर्व संवत्सरी उत्तम क्षमा दिवस
- 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती
- 7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती
- 21 अक्टूबर: भगवान महावीर का 2500वां निर्वाण दिवस
कॉपी अपडेट हो रही है…