झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस


शिबू सोरेन का निधन
Image Source : PTI
शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन हो गया है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पूर्व सीएम ने अंतिम सांस ली है। दिशोम गुरु के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन का सर गंगाराम अस्पताल में एक महीने से अधिक समय से इलाज चल रहा था।

कुछ ही दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने गए थे।

शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और प्रमुख नेता थे। जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से भी जाना जाता था। शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले (तत्कालीन बिहार के हजारीबाग जिले) के नेमरा गांव में हुआ था। वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके थे। ये तीन बार (2005, 2008, और 2009) तीन बार सीएम के पद पर कार्यरत थे। हालांकि, वे कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे।

 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *