
सांकेतिक फोटो।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध बेलगाम है। आए दिन अपराध की घटनाओं ने लोगों के मन में खौफ भर दिया है। अब सोमवार को राजधानी दिल्ली के द्वारका मोर पर गोलीबारी की घटना सामने आई है जिस कारण हर कोई हैरान है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस फायरिंग की इस घटना की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका मोड़ के पास सोमवार को ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोलियां मारी हैं। वारदात के पीछे गैंगवॉर के आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
