2 बीवियां और 6 बच्चों वाला सुपरस्टार, 12 नाती-पोतों से भरा है परिवार, जानें कौन क्या करता है


dharmendra
Image Source : INSTAGRAM/@AAPKADHARAM
राज कपूर के साथ धर्मेंद्र।

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने दो या उससे ज्यादा शादियां की हैं, लेकिन एक सुपरस्टार ऐसा ही, जिसकी शादी अब भी चर्चा में रहती है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की, जो अपनी लोकप्रियता के चलते अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उन्होंने दो शादियां की हैं, पहली शादी प्रकाश कौर से और दूसरी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से। हेमा मालिनी से शादी के चलते वह विवादों में भी घिरे रहे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन है? नहीं तो चलिए आज आपको धर्मेंद्र के भरे-पूरे परिवार और परिवार के सदस्य क्या करते हैं, इसके बारे में बताते हैं।

1954 में प्रकाश कौर से की थी शादी

धर्मेंद्र के परिवार के ज्यादातर सदस्य सीधे तौर पर बॉलीवुड से जुड़े हैं। उन्होंने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी। जब प्रकाश कौर से धर्मेंद्र की शादी हुई, उनकी उम्र 19 साल थी। इस शादी से धर्मेंद्र के चार बच्चे अजय सिंह (सनी देओल), विजय सिंह (बॉबी देओल), विजेता और अजीता देओल हुए। सनी देओल और बॉबी देओल ने तो पिता के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए बॉलीवुड का रुख किया और आज भी फैंस के बीच छाए रहते हैं, वहीं अजीता और विजेता ने फिल्मों और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी। सोशल मीडिया पर भी अजीता और विजेता की कम ही तस्वीरें उपलब्ध हैं।

1980 में हेमा मालिनी से शादी

प्रकाश कौर के बाद धर्मेंद्र ने 1980 में हेमा मालिनी से शादी कर ली, इस शादी के हर तरफ काफी चर्चे हुए। क्योंकि, धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी कर ली थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हुईं। ईशा ने अपने माता-पिता की ही तरह बॉलीवुड की राह पकड़ी, लेकिन अहाना शादी करके विदेश में सेटल हो गईं। पिछले दिनों ईशा अपने पति भरत तख्तानी से अपने तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में थीं।

धर्मेंद्र के बच्चे, बहु-दामाद और नाती-पोते

धर्मेंद्र के बड़े बेटे यानी सनी देओल ने 1984 में पूजा देओल से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे करण देओल और राजवीर देओल हैं और दोनों ही फिल्मों में अपना लक आजमा चुके हैं। उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने 1996 में तान्या देओल से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे आर्यमन देओल और धरम देओल हैं। प्रकाश कौर के साथ उनकी बड़ी बेटी अजीता ने किरण चौधरी से शादी की है, जिनसे उनकी दो बेटियां निकिता और प्रियंका चौधरी हैं और छोटी बेटी विजेता देओल ने विवेक गिल से शादी की है, जिनसे उनकी एक बेटी प्रेरणा गिल और बेटा साहिल गिल हैं। वहीं हेमा मालिनी के साथ उनकी बड़ी बेटी ईशा ने प्रसिद्ध कारोबारी भरत तख्तानी से शादी की थी, जिनसे वह 2024 में अलग हो गईं। ईशा की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। वहीं अहाना ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव कुमार से शादी की। अहाना और वैभव के दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *