
चंबा में पहाड़ पर हुआ लैंडस्लाइड।
उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन प्राकृतिक आपदाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। अब हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। यहां पहाड़ के ऊपर अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड के बाद चट्टानें नीचे गांव की ओर बढ़ने लगीं। हालांकि, तभी एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसने कई लोगों की जान बचा लीं।
कैसे बची लोगों की जान?
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह उपमंडल में उस समय हड़कंप मच गया जब बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला गांव के ऊपर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के बाद चट्टानें तेजी से गांव की ओर लुढ़कीं, लेकिन सौभाग्य से सबसे बड़ी चट्टान ने दिशा बदल ली। चट्टान के दिशा बदलने के कारण गांव के लोगों की जान बच गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
कुल्लू में भी लैंडस्लाइड
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी लैंडस्लाइड हुआ है। कुल्लू के निरमंड में कई घर और गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र के उरटू गांव के ऊपर, पहाड़ी से मलबा आने के कारण लोग जरूरी सामान निकाल कर अपने घर को खाली कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- शिमला की पब्बर नदी में कार गिरने से बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत, सामने आया वीडियो
सावधान! उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा स्थगित