PM नरेंद्र मोदी कर सकते हैं चीन की यात्रा, SCO समिट में ले सकते हैं हिस्सा


pm modi china visit sco summit- India TV Hindi
Image Source : PTI
पीएम मोदी चीन जाएंगे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की यात्रा करेंगे। बुधवार को ये बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी का ये चीन दौरा एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

क्या है SCO संगठन?

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना साल 2001 में शंघाई, चीन में की गई थी। ये दुनिया का एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा समूह है। इस समूह में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं। बता दें कि SCO के सदस्य देशों में दुनिया की करीब 40 फीसदी आबादी रहती है। वहीं, ये देश पूरी दुनिया की 20 फीसदी जीडीपी की हिस्सेदारी रखते हैं।

क्या है SCO का उद्देश्य?

SCO की स्थापना क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से की गई है। इसके अलावा ये संगठन आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ने पर भी जोर देता है।  व्यापार, निवेश और परिवहन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना भी SCO के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *