आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने बड़ी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार


bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tata motors, tata steel, reliance ind- India TV Paisa

Photo:PTI सोमवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, आज एक बार फिर लाल निशान में खुला

Share Market Opening 12 August, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज एक बार फिर नुकसान के साथ लाल निशान में खुला। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 95.57 अंकों (0.12%) की गिरावट के साथ 80,508.51 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.70 अंकों (0.09%) के नुकसान के साथ 24,563.35 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते लगातार 4 दिन तक लाल निशान में खुलने के बाद बाजार ने इस हफ्ते सोमवार को हरे निशान में कारोबार शुरू किया था। सोमवार को सेंसेक्स 27.57 अंकों की बढ़त के साथ 79,885.36 अंकों पर निफ्टी 8.20 अंकों बढ़त के साथ 24,371.50 अंकों पर खुला था।

आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 1 प्रतिशत की गिरावट

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 31 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 19 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

महिंद्रा, एलएंडटी समेत इन शेयरों ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

मंगलवार को सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.57 प्रतिशत, एलएंडटी 0.57 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.45 प्रतिशत, टीसीएस 0.42 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.38 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.36 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.32 प्रतिशत, टाइटन 0.31 प्रतिशत, बीईएल 0.31 प्रतिशत, आईटीसी 0.26 प्रतिशत, सनफार्मा 0.25 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.25 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.23 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.21 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.11 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.10 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इन स्टॉक्स ने लाल निशान में की शुरुआत

वहीं दूसरी ओर, आज एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने 0.68 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.68 प्रतिशत, ट्रेंट 0.22 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.19 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17 प्रतिशत, एटरनल 0.11 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.11 प्रतिशत, इंफोसिस 0.10 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.09 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.06 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *