
Image Source : getty
शुभमन गिल को जुलाई 2025 महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर दमदार खेल दिखाया था और टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे थे। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में कुल 754 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक भी निकले थे।

Image Source : getty
शुभमन गिल भारत के लिए क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ मंथ अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक कुल चार बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता था। इनमें जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 शामिल हैं।

Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए दो बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। उन्होंने ये अवॉर्ड पहली बार जून 2024 में और दूसरी पारी में दूसरी बार दिसंबर 2024 में जीता था।

Image Source : getty
स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दो बार जीता है। उन्होंने ये अवॉर्ड पहली बार फरवरी 2022 में और दूसरी बार मार्च 2025 में जीता था।

Image Source : getty
प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत साल 2021 में हुई थी और तब पहली बार इसका खिताब ऋषभ पंत ने ही अपने नाम किया था। पंत ने जनवरी 2021 में प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया था।

Image Source : getty
रविचंद्रन अश्विन ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड फरवरी 2021 में जीता था। अश्विन फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

Image Source : getty
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक बार ही प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है और उन्होंने ये अवॉर्ड मार्च 2021 में जीता था।

Image Source : getty
विराट कोहली ने अपने करियर में अभी तक एक बार ही प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। उन्होंने ये अवॉर्ड अक्टूबर 2022 में अपने नाम किया था।

Image Source : getty
यशस्वी जायसवाल ने अभी तक अपने करियर में एक बार ही प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने ये अवॉर्ड फरवरी 2024 में जीता था।