यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर के तीन सुपरस्टार, तीनों की चार साल में मौत, एक का बाथरूम में मिला था शव


Yash Chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/YRF
यश चोपड़ा।

यश चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर वीर जारा तक, कई शानदार फिल्में दी हैं। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्मों का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। 36 साल पहले भी उन्होंने एक बेहतरीन फिल्म बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में उस दौर के तीन बड़े स्टार नजर आए थे, मगर दुख की बात तो ये है कि आज ये तीनों ही स्टार इस दुनिया में नहीं हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के तीनों कलाकारों का चार साल के अंदर ही निधन हो गया। हम बात कर रहे हैं ‘चांदनी’ फिल्म की, जिसके तीनों कलाकार विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं।

1989 में रिलीज हुई थी चांदनी

यश चोपड़ा की फिल्म ‘चांदनी’ 1989 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में विनोद खन्ना, श्रीदेवी और ऋषि कपूर जैसे कलाकार लीड रोल में थे। इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया, आज भी इसके गाने खूब सुने जाते हैं। ये फिल्म हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में से एक है, लेकिन अफसोस की आज इसके ना तो निर्देशक इस दुनिया में हैं और ना ही इसके कलाकार।

चांदनी के कलाकारों का निधन

चांदनी के तीनों स्टार्स में से सबसे पहले विनोद खन्ना इस दुनिया को छोड़ गए। 2017 में विनोद खन्ना का निधन हो गया। फिर 2018 में जब श्रीदेवी के निधन की खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया। तब श्रीदेवी अपने परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने के सिलसिले में दुबई गई थीं, जहां के होटल के बाथरूम में वह मृत पाई गई थीं। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री और देश में हलचल पैदा कर दी थी। इसके बाद 2020 में कोरोना काल के दौरान कैंसर के चलते ऋषि कपूर का भी निधन हो गया।

चांदनी की कमाई

चांदनी फिल्म की बात करें तो यह हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने लीड रोल निभाया था। इस म्यूजिकल ड्रामा का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था और श्रीदेवी के साथ फिल्म में ऋषि कपूर और विनोद खन्ना मुख्य भूमिका में थे। इन कलाकारों के अलावा वहीदा रहमान, सुषमा सेठ और अनंत महादेवन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। ये फिल्म 8 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी और 27 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *