74 की उम्र में रजनीकांत कैसे रखते हैं खुद को फिट, सीक्रेट हुआ रिवील, वर्कआउट वीडियो देख नहीं होगा याकीन


Rajinikanth- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SUNPICTURES
रजनीकांत

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है जो पहले दिन से ही इंटरनेट पर धूम मचा रही है। मेगास्टार हमेशा की तरह इस फिल्म में भी अपने दमदार एक्शन से प्रशंसकों को प्रभावित कर रहे हैं। इस बार सुपरस्टार सिर्फ अपने एक्शन के वजह से ही नहीं बल्कि फिटनेस की वजह से भी चर्चा में है जो काबिले तारीफ है। रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो चुके हैं और आज भी स्क्रीन पर उनकी एनर्जी देख लोग हैरान रह जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 74 साल की उम्र में भी थलाइवा रजनीकांत कैसे फिट और एनर्जेटिक रहते हैं? इसकी वजह है उनका स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन और अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट को फॉलो करना।

रजनीकांत का वर्कआउट रूटीन

इंटरनेट पर थलाइवा का एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें रजनीकांत अपने वर्कआउट रूटीन में डूबे नजर आ रहे हैं। लाल टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने रजनीकांत डम्बल के साथ वेटलिफ्टिंग और सिटअप्स करते नजर आ रहे हैं ताकि फिट और स्वस्थ शरीर बनाए रख सकें। 26 सेकेंड के वीडियो में रजनीकांत अपने कोच के निर्देशों का पालन करते दिखाई रहे हैं। बीते 2 अगस्त को चेन्नई में ‘कुली’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान सुपरस्टार ने स्वस्थ रहने के लिए सभी को व्यायाम करने की सलाह दी थी।

रजनीकांत का वर्कआउट वीडियो यहां देखें-

कुली ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

काम की बात करें तो रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ आखिरकार 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फिल्म के स्टार कास्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन है। यह फिल्म न केवल रजनीकांत बल्कि उनके एक्टर नागार्जुन के कारण भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने इस मूवी में विलेन का किरदार निभाया है। रजनीकांत ने देवा का किरदार निभाया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।

कुली की धांसू कास्ट

रजनीकांत और नागार्जुन के साथ ‘कुली’ में सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और आमिर खान जैसे कई बेहतरीन सितारे हैं। आमिर का कैमियो भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित ‘कुली’ को सेंसर बोर्ड से ‘ए’ प्रमाणन प्राप्त हुआ है। तमिल के अलावा यह फिल्म तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज हुई है। 

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *