Image Source : Instagram/@thejohnabraham
जॉन अब्राहम की ‘तेहरान’ से लेकर द वायरल फीवर की ‘कोर्ट कचहरी’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई है। इसमें से कुछ दर्शकों की फेवरेट बन चुकी हैं जो ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। अगर आप भी कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यहां देखें पूरी लिस्ट…
Image Source : insta/@thejohnabraham, @theviralfever
पिछले कुछ हफ्तों में ओटीटी पर कई फिल्में, सीरीज और शो स्ट्रीम हुए हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है। इनमें कोर्टरूम ड्रामा, एक्शन-थ्रिलर, रियलिटी शो और बहुत कुछ शामिल हैं। जॉन अब्राहम की ‘तेहरान’ से लेकर ‘कोर्ट कचहरी’ तक, ओटीटी पर आप बहुत कुछ देख सकते हैं, लेकिन अगर आप अच्चे कंटेंट की तलाश में हैं तो ये फिल्में, शो और सीरीज देख सकते हैं जो दस्तक देते ही छा गई।
Image Source : Instagram/@sheeba_chadha
‘बकैती’ एक ड्रामा सीरीज है जो गाजियाबाद के कटारिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिसके कारण संजय कटारिया (राजेश तैलंग) के बच्चों, नैना और भरत को एक ही कमरे में रहना पड़ता है। इस सीरीज में शीबा चड्ढा भी हैं।
Image Source : instagram/@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 17, 11 अगस्त को प्रीमियर हुआ। नया एपिसोड सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता है। इस नए सीजन में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट और उसके बाद जल्दी फाइव है। इस शो के 25 साल पूरे हो चुके हैं।
Image Source : Instagram/@anupamaparameswaran96
‘जेएसके: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरला’ बेंगलुरु की एक आईटी में काम करने वाली जानकी विद्याधरन की कहानी है। वह अपने गृहनगर में एक जश्न में शामिल होती है, जहां वह यौन उत्पीड़न का शिकार हो जाती है। मामला तब और पेचीदा हो जाता है जब एक वकील डेविड एबेल डोनोवन आरोपी का बचाव करने के लिए आगे आते हैं।
Image Source : instagram/@theviralfever
‘कोर्ट कचेरी’ एक कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है, जिसमें परम माथुर (आशीष वर्मा), एक वकील वह अपने पिता हरीश माथुर (पवन मल्होत्रा) जो एक प्रसिद्ध वकील हैं। उनके साथ काम करने पर मजबूर हो जाता है। अपने पिता और कानूनी पेशे के प्रति परम की नाराजगी तब और बढ़ जाती है जब वह एक तलाक के मामले में उलझ जाता है, जिसके कारण कई घटनाएं घटती हैं और उसे अपने पिता के खिलाफ कोर्ट में लड़ना पड़ता है।
Image Source : Instagram/@thejohnabraham
‘तेहरान’ की कहानी दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी एसीपी राजीव कुमार (जॉन अब्राहम) के इर्द-गिर्द घूमती है जो ईरान और इजराइल से जुड़े एक बम विस्फोट की जांच कर रहा है। वह अंतरराष्ट्रीय जासूसी के गंदे कामों का पर्दाफाश करता है और खुद को अलग-थलग पाता है जो उसे गुंडागर्दी करने पर मजबूर करता है। इस एक्शन-थ्रिलर में मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा भी हैं।
