बुलंदशहर: पत्नी और ससुराल वालों से परेशान सपा नेता ने लगाई फांसी, 15 मिनट का वीडियो बनाकर बयां की आपबीती


Sohit SP Leader- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मृतक सपा नेता सोहित

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी से परेशान हो कर सपा नेता ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। घटना के बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे। यहां पत्नी और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

 
मामला बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां नेहरुपुर चुंगी निवासी 29 वर्षीय सोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोहित समाजवादी पार्टी की अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव पर थे। मृतक सोहित ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप

वीडियो में सोहित ने यह तक दावा किया कि शादीशुदा होने के बावजूद उसकी पत्नी का प्रेम संबंध उसके बुआ के बेटे से है। जानकारी के मुताबिक, करीब चार साल पहले सोहित ने हजरतपुर निवासी महिला से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, बीते कुछ समय से पारिवारिक विवाद गहराता चला गया। सोहित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उस पर लगातार दबाव बना रहे थे और मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। इन्हीं हालातों से परेशान होकर सोहित ने बीती देर रात यह खौफनाक कदम उठाया।

 

पुलिस का बयान

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गहन पड़ताल की जाएगी। एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खुर्जा नगर थाने पर सूचना मिली युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक एवं फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गयी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम भी किया गया। 

सोहित के भाई ने दर्ज कराई शिकायत

मृतक युवक सोहित के भाई रोहित ने थाना खुर्जा नगर पर तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक ने अपने फेसबुक अकांउट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें मृतक युवक ने अपनी पत्नी एवं सुसराल पक्ष के लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(बुलंदशहर से वरुण शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

प्रयागराज: मुस्लिम दोस्त गया जेल तो उसकी पत्नी के साथ रहने लगा युवक, खुद धर्म बदला, अब परिवार पर भी बना रहा दबाव

VIDEO: संभल में चेहल्लूम जुलूस में घुसा सांड, कई लोगों को उठा-उठाकर पटका, जान बचाकर भागे पुलिस वाले

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *