पाकिस्तान की एशिया कप स्क्वाड का पहली बार हिस्सा बने ये 5 खिलाड़ी, इस प्लेयर पर रहेगी सभी की नजरें


Saim Ayub, Sahibzada Farhan And Abrar Ahmed- India TV Hindi
Image Source : GETTY
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान और अबरार अहमद

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सलमान अली आगा को जहां टीम का कप्तान बनाया गया है तो वहीं बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी जिसमें पाकिस्तान की टीम अपना पहला मुकाबला 12 सितंबर को ग्रुप-ए में ओमान की टीम के खिलाफ खेलेगी। पीसीबी ने स्क्वाड का ऐलान करने के साथ कुछ बड़े फैसले भी लिए जिसमें 5 ऐसे प्लेयर्स को जगह मिली है जो पहली बार एशिया कप में खेलते हुए दिखाई देंगे। ये पांचों खिलाड़ी पिछले काफी समय से पाकिस्तानी टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान साहिबजादा फरहान और सूफियान मुकीम दो ऐसे प्लेयर्स हैं जिनपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

1 – सैम अयूब

23 साल के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज सैम अयूब अब तक तीनों ही फॉर्मेट में पाकिस्तानी टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं, जिसमें उनके टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो अयूब ने 36 मुकाबलों में खेलते हुए 22.03 के औसत से 705 रन बनाए हैं। इस दौरान अयूब के बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। सैम अयूब का टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 137.16 का है।

2 – साहिबजादा फरहान

पाकिस्तानी की एशिया कप की टीम में साहिबजादा फरहान को भी जगह मिली है, जिन्होंने पिछले 6 मुकाबलों में से तीन में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है। साहिबजादा फरहान ने अब तक 15 टी20 मैचों में खेलते हुए 21 के औसत से 315 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 127.02 का है। वहीं उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली है।

3 – हसन नवाज

अब तक सिर्फ 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले पाकिस्तानी टीम के युवा बल्लेबाज हसन नवाज अपने करियर में पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। हसन ने टी20 इंटरनेशनल में 28.25 के औसत से 339 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। वहीं हसन के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 175.65 का है।

4 – अबरार अहमद

मिस्ट्री स्पिनर के नाम से पहचाने जाने वाले पाकिस्तानी टीम के 26 साल के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद पहली बार अपने करियर में एशिया कप में खेलेंगे। अबरार ने अब तक अपने करियर में 14 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.24 के औसत से कुल 17 विकेट हासिल किए हैं। वहीं अबरार अहमद का इकॉनमी रेट 7.19 का रहा है।

5 – सूफियान मुकीम

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सूफियान मुकीम ने साल 2023 में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था जिसके बाद से वह अब तक सिर्फ 13 मुकाबले खेलने में कामयाब हो सके हैं। मुकीम ने 11.95 के औसत से 21 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह सिर्फ 5.75 का है।

ये भी पढ़ें

भारतीय टीम को तीसरे वनडे में 9 विकेट से मिली हार, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जड़ा दमदार शतक

एक ओवर-दो विकेट, कॉर्बिन बॉश ने AUS के खिलाफ किया कमाल, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *