
दिशा वकानी
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस दिशा वकानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें आज पूरा भारत दयाबेन के नाम से जानता है जो आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। गुजरात से ताल्लुक रखने वाली दिशा का जन्म 17 अगस्त 1978 को अहमदाबाद में एक गुजराती जैन फैमिली में हुआ। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी काम किया था। हालांकि, उन्होंने मां बनाने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली और तब से आज तक लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दिशा वकानी ने टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 8 साल पहले ही अलविदा कह दिया था, जिसके बाद वह किसी टीवी शो में नजर नहीं आईं। क्या आप जानते हैं कि दिशा वकानी 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या राय के साथ नजर आई थीं।
दिशा वकानी की धांसू फिल्में
दिशा वकानी आमिर खान अभिनीत ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ में यास्मीन की छोटी सी भूमिका निभाती नजर आई थीं। इसमें वह बहुत ही सिपंल लुक में दिखाई दी थी। मंगल पांडे पर बनी ये मूवी 2005 में आई थी जो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ से तीन साल पहले की बात है।
आमिर खान की ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ के अलावा दिशा वकानी ने शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ में भी काम किया है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। उन्होंने फिल्म में सखी का किरदार निभाया था।
आशुतोष गोवारिकर निर्देशित ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन अभिनीत पीरियड ड्रामा फिल्म ‘जोधा अखबार’ में एक्ट्रेस ने जोधा बाई की दासी का किरदार निभाया था। फिल्म में दिशा के किरदार का नाम माधवी था।
दिशा ने 2008 में आई फिल्म ‘सी कंपनी’ में एक विधवा की भूमिका निभाई थी। यह एक ऐसी फिल्म थी, जिसके बारे में शायद बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। इस फिल्म में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती भी थे और इसका निर्माण एकता कपूर ने किया था।
क्या आपको प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा की 2008 में आई ‘लव स्टोरी 2050’ याद है। यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। हालांकि, दिशा की बात करें तो उन्होंने इसमें एक नौकरानी का किरदार निभाया था। इसी साल उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी काम मिला था।
8 साल से गायब है शाहरुख खान की एक्ट्रेस
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुई थीं। एक्ट्रेस दिशा वकानी को ये शो छोड़े आठ साल बीत चुके हैं और आज भी लोग उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 2017 में उन्होंने अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह अपने दूसरे बच्चे को भी जन्म दे चुकी हैं। हालांकि, प्रोड्यूसर असित मोदी ने दर्शकों से वादा किया है कि उनकी वापसी शो में जरूर होगी, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं दी है। बीते दिन असित और दिशा वकानी को रक्षाबंधन के त्योहार पर देखा गया था।
