VIDEO: पूर्व मंत्री के बेटे की बस ड्राइवर से भिड़ंत, पिस्टल दिखाने और मारपीट करने का आरोप


आगरा में फिर विवादों में घिरे पूर्व मंत्री के बेटे संजीव पाल- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
आगरा में फिर विवादों में घिरे पूर्व मंत्री के बेटे संजीव पाल

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटे संजीव पाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर एक रोडवेज बस चालक को पिस्टल दिखाने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पहली सरकार में फतेहपुर सीकरी से बीजेपी विधायक रहे पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटे संजीव पाल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो रोडवेज बस के यात्री ने बनाया है, जिसमें बस के सामने काले रंग की एक थार गाड़ी खड़ी दिखाई देती है। थार से उतरे कुछ युवक हाथों में डंडा लेकर बस चालक की तरफ बढ़ते हैं। 

बताया जा रहा है कि इस दौरान संजीव पाल ने अपने एक साथी को रोका, जबकि बस चालक अपनी सीट से उतरकर मोबाइल से वीडियो बनाने की बात करता है। इस बीच, दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हाथापाई शुरू हो जाती है। वीडियो में चालक संजीव पाल से पिस्टल निकालने की मांग करता है और खुद भी धमकाने वाले लहजे में जवाब देता है।

 “तुझे तोड़कर फेंक दूंगा” 

झगड़े के दौरान संजीव पाल पर आरोप है कि उन्होंने चालक से कहा, “तुझे तोड़कर फेंक दूंगा।” चालक भी उसी अंदाज में पलटवार करता है। इस पूरी घटना के दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी हुई। वीडियो बनता देख संजीव पाल अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं, लेकिन उनके साथ मौजूद एक युवक ने बस चालक को पकड़ लिया। हालांकि, झगड़े की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह पहली बार नहीं है जब संजीव पाल विवादों में फंसे हैं। पिछले साल जुलाई में उन्हें एक टिर्रि चालक की पिटाई के आरोप में थाना हरी पर्वत की हवालात में बंद किया गया था। संजीव पाल सिंह आरबीएस डिग्री कॉलेज में शिक्षक हैं। पूर्व मंत्री के बेटे का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

(रिपोर्ट- अंकुर कुमाड़िया)

ये भी पढ़ें-

दादी बनीं ड्रिप स्टैंड, एंबुलेंस को पड़ी धक्के की दरकार; सतना जिला अस्पताल की बदहाली का VIDEO आया सामने

बच्चे को मौत के मुंह से खींच लाए KGMU के डॉक्टर, कंधे और सिर से आर-पार हुई लोहे की ग्रिल को निकाला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *