ऑटो चालक की खौफनाक करतूत! महिला पुलिसकर्मी को दूर तक घसीटा, CCTV फुटेज देख खून खौल जाएगा


women - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
ऑटो चालक ने महिला पुलिसकर्मी को घसीटा।

महाराष्ट्र के सातारा शहर में आज एक चौंकाने वाली घटना घटी है। ट्रैफिक पुलिस को सूचना मिली कि एक शराबी रिक्शा चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है। इसके बाद मौके पर पहुंच महिला पुलिस कांस्टेबल भाग्यश्री जाधव ने रिक्शा का पीछा किया। उसने जब रिक्शा चालक को रोकने की कोशिश की, तो रिक्शा चालक ने उनका कॉलर पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया। महिला कांस्टेबल का रेनकोट रिक्शा के पिछले कोने में फंस गया, जिससे महिला पुलिस कांस्टेबल रिक्शा के साथ 200 मीटर से अधिक दूर तक घसीटती चली गईं। यह पूरी घटना खंडोबाचा माल से लेकर सातारा के मुख्य स्थल मनाली कॉर्नर तक की दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

2-3 लोगों को टक्कर मारकर भागा ऑटो

घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे है जब खंडोबाचा माल क्षेत्र में एक रिक्शा चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उसने रास्ते में 2–3 लोगों को टक्कर मार दी और इसके बावजूद वह रुका नहीं। इस घटना की सूचना ट्रैफिक ब्रांच में तैनात महिला पुलिसकर्मी भाग्यश्री जाधव को मिली। उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और रिक्शे को रोकने के लिए चौराहे पर खड़ी हो गईं।

बुरी तरह सड़क पर घसीटने लगीं पुलिसकर्मी

लेकिन जैसे ही रिक्शा उनकी ओर आया और उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया। रिक्शा न रुकने पर भाग्यश्री जाधव ने एक राहगीर का दोपहिया वाहन रोका और पीछे बैठकर उस रिक्शा का पीछा करना शुरू किया. कुछ ही देर में उन्होंने रिक्शा को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान रिक्शा चालक ने जाधव का हाथ झटक दिया। तभी उनका रेनकोट रिक्शा के बंपर में फंस गया और वह बुरी तरह सड़क पर घसीटने लगीं। यह देखकर वहां मौजूद लोग सड़क पर शोर मचाने लगे। सड़क किनारे खड़े एक युवक ने हिम्मत दिखाई। उसने दौड़कर रिक्शा का हैंडल पकड़ा और पूरी ताकत लगाकर उसे रोक तब जाकर महिला पुलिसकर्मी को छुड़ाया गया।

सामने आया वीडियो-

अस्पताल में भर्ती, हाथ और सिर में आई चोटें

इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी के हाथ और सिर में चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापरवाह रिक्शा चालक को गुस्साए नागरिकों ने पकड़कर पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही सातारा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। उस पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(रिपोर्ट- अक्षय कदम)

यह भी पढ़ें-

‘बाय बाबू, तुम्हें माफ नहीं करूंगा…’, हाथ में नोट लिखकर जेल में किया सुसाइड अटेंप्ट, 22 साल की मिली थी सजा

‘मेरी शादी घर वालों ने जबरन यहां कर दी’, कहते हुए लड़ती थी पत्नी, युवक ने रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *