
विजेता के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान
सिनेमाघरों में इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत की कुली, ऋतिक रोशन स्टारर वॉर 2 और अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा का जादू छाया हुआ है। वहीं आने वाले हफ्तों में भी थिएटर में जल्दी ही कई नई फिल्में दस्तक देने जा रही हैं, जिनमें से एक ‘विजेता’ भी है। हाल ही में मेकर्स ने इस अपकमिंग बायोग्राफिकल ड्रामा का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें अभिनेता रवि भाटिया एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। सूट-बूट में आत्मविश्वास से भरे अंदाज में रवि भाटिया का लुक अब हर तरफ छा गया है। पिछले दिनों कई फिल्में और सीरीज ने दर्शकों के बीच दस्तक दी, जिसमें आम लोगों के संघर्ष को दिखाया गया और इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है।
जारी हुआ विजेता का पोस्टर
विजेता की टैगलाइन ‘जीरो टू हीरो – ए रियल लाइफ जर्नी’ है, जिससे पता चलता है कि इस फिल्म के जरिए मेकर्स एक असाधारण कहानी दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं। राजीव एस. रूइया द्वारा निर्देशित और डॉ. राजेश के. अग्रवाल द्वारा निर्मित इस फिल्म में विजेता अग्रवाल के असाधारण जीवन का सफर देखने को मिलेगा। फिल्म में विजेता अग्रवाल के कोलकाता के एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर वैश्विक कारोबारी नेता बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। फिल्म 19 सितम्बर 2025 को रिलीज होगी।
विजेता में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म की कास्टिंग की बात की जाए तो इसमें रवि भाटिया के साथ ग्यान प्रकाश, भारती अवस्थी, दीक्षा ठाकुर, गोदान कुमार, प्रीति अग्रवाल और कई अन्य कलाकार शामिल हैं, जो अग्रवाल के जीवन को आकार देने वाले लोगों और रिश्तों को जीवंत करेंगे। जैसे ही मेकर्स की ओर से फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी किया गया, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ गया। कई ने कमेंट करते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता भी जाहिर की।
इन फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके हैं राजीव एस रुइया
फिल्म के निर्देशक राजीव एस रुइया हैं, जो पहले ‘माय फ्रेंड गणेशा’, ‘माय फ्रेंड गणेशा’, ‘माय फ्रेंड गणेशा 2′,’एक्स रेः द इनर इमेज’ और ‘जलसोः ए फैमिली इन्विटेशन’ जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं और वह निर्देशक होने के साथ-साथ लेखक भी हैं।
