51 साल में क्या जबरदस्त है बॉडी, हर 3 घंटे में खाते हैं फिर भी हैं सबसे फिट, ये है ऋतिक रोशन का फिटनेस सीक्रेट


ऋतिक रोशन- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@HRITHIKROSHAN
ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने वॉर 2 में अपनी शानदार बॉडी और फिटनेस से फैंस का दिल जीत लिया। ऋतिक रोशन उन लोगों में नहीं है जो लंबी फास्टिंग या जमकर डाइटिंग करते हैं। बल्कि उन्हें तो हर 2-3 घंटे पर कुछ न कुछ खाने की आदत है। ऋतिक अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखते हैं। जिससे बढ़ती उम्र में भी उनकी फिटनेस युवाओं पर भारी पड़ रही है।

ऋतिक रोशन अपने डेली रुटीन में बहुत अनुशासन में रहने वाले और हार्ड वर्कआउट रूटीन को फॉलो करने वाले हैं। वो अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखते हैं। ऋतिक रोशन के पर्सनल शेफ शुभम विश्वकर्मा ने हेल्थ शॉट्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जहां बॉलीवुड सेलेब्स इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं और 1 दिन में सिर्फ 1 बार ही खाना खाते हैं वहीं ऋतिक सर दिन में हर ढाई से तीन घंटे में खाना खाते हैं। वो रात में 9 बजे तक अपना खाना खत्म कर लेते हैं। 

ऋतिक रोशन का फिटनेस सीक्रेट

51 साल की उम्र में मसल्स को बनाए रखने के लिए एक खास प्लानिंग के साथ खाने की जरूरत होती है। इसके लिए ऋतिक रोशन प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और हेल्दी फैट्स लेते हैं। उनकी डाइट बैलेंस होती है जिसमें सभी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स भी शामिल होते हैं।

ऋतिक रोशन डाइट प्लान

ऋतिक रोशन नॉनवेज खाना पसंद करते हैं। खाने में ऐसी चीजें शामिल की जाते हैं जिससे लीन मसल्स के विकास और रिकवरी में मदद मिले। डाइट में ओमेगा-3 के लिए अंडे, चिकन और मछली शामिल होती है। ग्रीक योगर्ट, ओट्स और क्विनोआ भी होता है। डाइट में रोजाना थोड़े नट्स और बीज शामिल जरूर होते हैं। प्रोटीन के लिए नेचुरल फूड जैसे सफेद मछली, अंडे, दाल, राजमा और चने शामिल किए जाते हैं।

पिज्जा बर्गर से शौकीन हैं ऋतिक रोशन 

अपने चीट डे पर ऋतिक रोशन को तंदूरी चिकन, बारबेक्यू चिकन, बिना कार्बोहाइड्रेट वाला बर्गर और ज्वार बेस वाला पिज्जा खाना पसंद है। रुटीन के खाने में उन्हें रोटी, सब्ज़ी और दाल- चावल खाना पसंद है। उनका कम्फ़र्ट फ़ूड मूंग दाल, भिंडी भाजी, ज्वार की रोटी और एक कटोरी दही है। मीठे में प्रोटीन से भरपूर ब्राउनी खाना पसंद करते हैं।

किन चीजों से परहेज करते हैं ऋतिक 

ऋतिक रोशन डाइट का बहुत ख्याल रखते हैं। लेकिन कुछ चीजें उन्हें पसंद नहीं हैं जिसमें मशरूम खाना उन्हें पसंद नहीं है। इसके अलावा वो रिफाइंड चीनी, बीजों का तेल और ग्लूटेन भी नहीं खाते।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *