
वीवो टी4 लॉन्च
Vivo T4 सीरीज में एक और दमदार फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। वीवो का यह फोन T4 Pro 5G के नाम से आएगा। कंपनी ने पिछले दिनों ही इस फोन को टीज किया है। अब इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। साथ ही, इसके कुछ फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर रिवील किए गए हैं। वीवो का यह फोन 6,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा।
वीवो ने अपने इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर भी लिस्ट कर दिया है। इसे भारत में 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है। Vivo T4 Pro को भारत में ब्लू और गोल्डन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Vivo T4 Pro के संभावित फीचर्स
वीवो का यह फोन 50MP के टेलीफोटो कैमरे के साथ आएगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। इसमें पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसे टॉप लेफ्ट कॉर्नर में लगाया गया है। इस फोन में तीन कैमरे दिए जाएंगे, जिनमें मेन कैमरा के साथ-साथ अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं। फोन में ऑरा रिंग लाइट भी देखने को मिलेगा।
Vivo T4 Pro में क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन की मोटाई 7.53mm होगी और इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें AI बेस्ड इमेजिंग फीचर्स मिलेंगे। वीवो का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Pro का अपग्रेड होगा।
पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 5500mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है और यह फोन 8GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। वीवो का यह फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था।
यह भी पढ़ें –
iPhone 17 सीरीज से पहले Apple का बड़ा तोहफा, बेंगलुरू में इस दिन ओपन होगा रिटेल स्टोर
