मैथ्यू ब्रीट्जके ने बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार वनडे क्रिकेट में हुआ ये कारनामा


matthew breetzke- India TV Hindi
Image Source : GETTY
मैथ्यू ब्रीट्जके

Matthew Breetzke Record: वनडे ​क्रिकेट के इतिहास में जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था, वो अब हो गया है। साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है और उन्होंने जो कारनामा किया है, वो अपने आप में अजूबा ही है। मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपने करियर के पहले चार वनडे मैचों में 50 प्लस स्कोर बनाया है, इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। लेकिन अब मैथ्यू ब्रीट्जके ने नई इबारत लिखने का काम किया है। 

मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपने करियर के पहले चार वनडे में खेली 50 प्लस रन की पारी

मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपना वनडे डेब्यू फरवरी 2025 में किया था, तब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में मैच खेला था। इस पहले ही मैच में मैथ्यू ब्रीट्जके ने शानदार 150 रनों की पारी खेली थी और विश्व क्रिकेट को अपने आने की जानकारी दे दी थी। इसके बाद अगले मैच में वे पाकिस्तान के खिलाफ उतरे और वहां उन्होंने 83 रन बना दिए। ये दोनों चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले थे, इसके बाद साउथ अफ्रीका ने कोई वनडे नहीं खेला। अब जबकि साउथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आगाज हुआ है तो इस सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 57 रन बनाए थे। इसी सीरीज के दूसरे मैच में फिर से मैथ्यू ब्रीट्जके ने 50 से अधिक रन बना दिए। यानी बैक टू बैक चार मैचों में वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

नवजोत सिंह सिद्धू की अपने तीसरे मैच में नहीं आई थी बल्लेबाजी

भारत के नवजो​त सिंह सिद्धू ने भी ऐसा ही कुछ काम किया था। उन्होंने अपने वनडे करियर की शुरुआत में पहली चार पारियों में 50 से अधिक रन बनाए थे। लेकिन पहले दो मैच के बाद तीसरे मैच में सिद्धू की बल्लेबाजी ही नहीं आई। इसलिए उनके पहले पांच मैच में 50 प्लस स्कोर आए। इस हिसाब से अगर देखें तो मैथ्यू ब्रीट्जके का रिकॉर्ड अपने आप में अनोखा और अजूबा सा ही है। अभी सीरीज का दूसरा ही मैच चल रहा है और एक मैच बाकी है। अगर आखिरी मैच में भी मैथ्यू ब्रीट्जके ने ऐसी ही पारी खेल दी तो फिर उनके रिकॉर्ड को तोड़ना किसी दूसरे बल्लेबाज के लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। मैथ्यू ब्रीट्जके ने आते ही अपनी छाप दुनिया पर छोड़ दी है। 

टी20 और टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा है अब तक रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के लिए अब तक चार वनडे मैच खेलने वाले मैथ्यू ब्रीट्जके ने दो टेस्ट मैच भी खेले हैं, हालांकि वहां उनके आंकड़े कुछ खास नहीं हैं। दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में उनके नाम केवल 14 रन हैं। वहीं बात अगर टी20 ​इंटरनेशनल की करें तो वहां उन्होंने 10 मैच खेलकर 151 रन बनाए हैं। वहां भी उनका औसत करीब 16 का ही है। यानी वनडे क्रिकेट में मैथ्यू ब्रीट्जके जैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, वैसा बाकी फॉर्मेट में अभी तक नहीं कर पाए हैं। आने वाले वक्त में वे कैसा प्रदर्शन करते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *