ग्रेटर नोएडा: ससुरालवालों पर आरोप, बहू को जिंदा जलाकर मार डाला, 35 लाख रुपए के दहेज की कर रहे थे मांग


Greater Noida- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मृतक बहू और मारपीट का आरोपी युवक

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के कासना थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू को जिंदा जलाकर मारा गया है। आरोप ससुरालवालों पर लगे हैं। आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को जिंदा जलाकर मार डाला।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति, सास ओर ससुर समेत चार लोगों ने दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की और ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। पड़ोसी की मदद से पीड़ित की बहन ने उसे अस्पताल में एडमिट कराया। लेकिन पीड़ित महिला की मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, मृतक महिला की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले शख्स से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी में स्कॉर्पियो कार और सभी सामान दिया था। लेकिन उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। इस बीच एक कार और दी गई। लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई।

परिजनों के अनुसार, उनकी दोनों भतीजियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपी ने समझौता नहीं माना। मृतक की बड़ी बहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके ओर उनकी छोटी बहन के साथ मृतक के पति ने मारपीट की। उसके गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई उसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया। 

उन्होंने किसी तरह पड़ोसी की मदद से पीड़िता को पास के अस्पताल में एडमिट कराया। यहां से दिल्ली के एक अस्पताल में ट्रांसफर किया गया लेकिन यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की बड़ी बहन और परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर कासना थाना पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि जिस दौरान उनकी बहन की हत्या की गई, वह मौके पर मौजूद थीं। उनका बेटा भी था। लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकीं। पीड़ित परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। (इनपुट: ग्रेटर नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *