‘जहर उगलने वाले…’, पॉडकास्ट करने वालों पर भड़के करण जौहर, कही ये बात


Karan Johar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KARANJOHAR
करण जौहर

करण जौहर ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पॉडकास्टर्स की आलोचना की क्योंकि वह फिल्म बिरादरी के सदस्यों का अपमान करने वाले मेहमानों को अपने पॉडकास्ट में बुलाते हैं। इतना ही नहीं फिल्म मेकर ने लोगों की मृत्यु के बारे में भविष्यवाणियां करने वाले ज्योतिषियों और मनोविज्ञानियों के बारे में भी लिखा है। इसके पहले अनुपम खेर ने एक पॉडकास्टर को फर्जी बताया था।

करण जौहर पॉडकास्टर्स पर क्यों भड़के

एक लंबे नोट में करण ने लिखा, ‘मीडिया के विश्वसनीय और सम्मानित सदस्यों के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है। पॉडकास्टर्स (चैट शो) जो जंगल से आए हैं… ऐसे जंगल से जिस कोई जीपीएस नहीं ढूंढ सकता… वे ऐसे मेहमानों को बुलाते हैं, जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जिन्हें वर्ल्ड वॉर 2 के दौर से किसी ने भी आमंत्रित नहीं किया है और वो गेस्ट जहर उगलते हैं और हमारी बिरादरी के मेहनती और दिग्गज सदस्यों के बारे में बेहद अपमानजनक बातें कहते हैं! इसे रोकना होगा!!’

Karan Johar

Image Source : INSTAGRAM/@KARANJOHAR

करण जौहर इंस्टाग्राम स्टोरी

मृत्यु की भविष्यवाणी करना पड़ा भारी

करण जौहर ने आगे लिखा, ‘और साथ ही लोगों की आसन्न मृत्यु के बारे में भी भयानक और डरावने खुलासे करने वाले मनोविज्ञानी और ज्योतिषी असंवेदनशील और घृणित दोनों हैं!!! अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता? हां, लोगों के लिए क्लिकबेट। नहीं!!!!’

अनुपम खेर ने इस पॉडकास्टर को बताया फर्जी

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पॉडकास्टर के बारे में बात कर रहे हैं और उसे फर्जी बता रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राज शमनी की बात कर रहे हैं। करण ने यह पोस्ट अनुपम खेर के वीडियो के वायरल होने के बाद शेयर किया है। वहीं, फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन, कुछ दिन पहले सिद्धार्थ कन्नन का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें एक ज्योतिषी ने करण की लव लाइफ और सलमान खान, शाहरुख खान की मौत की भविष्यवाणी के बारे में बात की थी।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *