
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन
Motorola ने अपने इस साल लॉन्च हुए मिड बजट स्मार्टफोन Edge 60 Fusion की कीमत में भारी कटौती कर दी है। मोटोरोला का यह फोन अब लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इसे हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 5500mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
Motorola Edge 60 Fusion पर ऑफर
मोटोरोला के इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। फोन की कीमत में 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक मिलेगा। वहीं, पुराने फोन एक्सचेंज कराने पर आप 22,350 रुपये तक बचा सकते हैं। अगर, आप अपना कोई पुराना एंड्रॉइड फोन एक्सचेंज कराते हैं तो आपको यह और भी सस्ते में मिलेगा।
Motorola Edge 60 Fusion के फीचर्स
मोटोरोला के इस फोन में 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 3D कर्व्ड डिजाइन मिलेगा। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर फिनिशिंग दी गई है। यही नहीं, फोन का डिस्प्ले स्मार्ट वाटर टच 3.0 और एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलेगा।
Motorola Edge 60 Fusion | फीचर्स |
डिस्प्ले | 6.67 इंच, 3D कर्व्ड pOLED, 120Hz |
प्रोसेसर | Mediatek Dimensity 7400 |
स्टोरेज | 12GB रैम, 256GB |
बैटरी | 5500mAh, 68W |
कैमरा | 50MP + 13MP, 32MP |
OS | Android 15 |
यह फोन Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस फोन में कंपनी ने 5,500mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 68W टर्बो फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। इसमें Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में डॉल्वी एटमस, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें –
Explainer: TikTok की भारत में वापसी की राहें क्यों नहीं है आसान? जानें