सुबह-सुबह गर्म पानी के साथ करें चुटकी भर हींग का सेवन, दूर हो जाएंगी पेट से जुड़ी समस्याएं


हींग के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
हींग के फायदे

दादी-नानी के जमाने से हींग को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। जिन लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, उन्हें हींग को जरूर कंज्यूम करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हींग पेट के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर हींग को कंज्यूम करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

हींग में पाए जाने वाले तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप हींग को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। हींग की मदद से कब्ज की समस्या को भी अलविदा कहा जा सकता है। हर रोज हींग का सेवन करने से आपका पेट ठीक से साफ हो पाएगा।

सेवन करने का सही तरीका

एक पैन में एक गिलास पानी डालिए। अब इस पानी को गर्म कर लीजिए। अगर आप चाहें, तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब आपको एक गिलास गर्म या फिर गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग को मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट इस तरह से हींग का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

सेहत के लिए फायदेमंद

थकान और कमजोरी की समस्या को दूर करने के लिए भी इस तरह से हींग को कंज्यूम किया जा सकता है। अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी गर्म पानी के साथ हींग का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी हींग को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। कुल मिलाकर हींग का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *