Video: चीन में रोबोट बेच रहा आईसक्रीम, देखें डूर ने ऑर्डर मिलते ही कैसे चंद सेकेंड में पूरा किया काम


पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के त्येनजिन शहर पहुंचे हैं और उनके साथ भारत के कई अधिकारी और पत्रकार भी इस शहर में हैं। अमेरिकी टैरिफ के चलते यह बैठक भारत, चीन सहित अन्य एशियाई देशों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। इस बीच चीन के रोबोट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चीन में रोबोट आम लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। इंडिया टीवी की रिपोर्टर ने चीन में ऐसे ही एक रोबोट से आईसक्रीम लेकर खाई।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिपोर्टर के ऑर्डर करते ही रोबोट अपने काम में लग जाता है। वह पहले कप उठाता है और फिर उसमें आईसक्रीम निकालकर रख देता है। इसके बाद कांच का दरवाजा खुलता है और रिपोर्टर आईसक्रीम लेकर उसका आनंद लेती हैं। इस रिपोर्टर का नाम डूर है।

कई दुकानों में हो रहा इस्तेमाल

इस रोबोट का इस्तेमाल चीन में कई जगहों पर हो रहा है। कॉफी शॉप से लेकर पार्क, शॉपिंग मॉल जैसी जगहों पर ये रोबोट काम कर रहे हैं। आमतौर पर ऐसे रोबोट ऑडियो से भी जुड़े होते हैं और ग्राहक की आवाज सुनकर काम करते हैं। इसके अलावा भी चीन के कई अन्य रोबोट चर्चा में हैं। एक रोबोट ऐसा भी है, जो इंसानों से आसानी से बात कर सकता है और उन्हें अलग-अलग जानकारी दे सकता है।

प्रेग्नेंसी रोबोट पर काम कर रहा चीन

इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन में प्रेग्नेंसी रोबोट तैयार किया जा रहा है, जो इंसानों की तरह बच्चे पैदा कर सकेगा। ये ह्यूनॉइड रोबोट खास तौर पर गर्भ धारण करने वाला होगा यानी इसमें आर्टिफिशियल वूम्ब या कृत्रिम कोख लगा होगा। यह तकनीक 10 महीने तक बच्चे को गर्भ में पाल सकती है। सरोगेसी या IVF की तुलना में यह सस्ती और आसान प्रक्रिया हो सकती है। चीन के ग्वांगझोऊ शहर की काइवा टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी ने इस प्रेग्नेंसी रोबोट को तैयार किया है। इसके संस्थापक डॉक्टर झांग किफेंग का कहना है कि इस ह्यूमनॉइड रोबोट में आर्टिफिशियल वूम्ब लगाया जाएगा।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *