पुलिस हिरासत से भागे रेप के आरोपी AAP विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों, पुलिस पर चलाई गोली


AAP MLA Harmeet Singh Dhillon Pathanmajra - India TV Hindi
Image Source : REPORTER
विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों

पंजाब से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि पंजाब के सनौर सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों पुलिस की हिरासत से भाग गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रेप केस में आरोपी विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों कथित तौर पर गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस थाने ले जाते समय पुलिस हिरासत से भाग गए। 

पुलिस पर की गोलीबारी- सूत्र

पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आप विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों और उनके साथियों ने भागते समय गोलीबारी की और एक पुलिसकर्मी को कुचल भी दिया है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिस हरमीत सिंह ढिल्लों का पीछा कर रही है। 

घटना में एक पुलिसकर्मी घायल 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गए हैं। विधायक और उनके साथी एक स्कार्पियो और एक फार्चूनर लेकर भागे हैं। पुलिस ने फार्चूनर कार को पकड़ा है लेकिन विधायक स्कापियो में फरार हैं। पुलिस की टीम विधायक का पीछा कर रही है।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *