
आईआईटी मद्रास
केंद्रीय शित्रा मंत्रालय ने देश के टॉप कॉलेजों की रैंकिंग जारी कर दी है। इंजीनरिंग के मामले में आईआईटी मद्रास ने एक बार फिर बाजी मारी है। आईआईटी मद्रास लगातार नौवें साल देश का शीर्ष इंजीनरिंग कॉलेज बना है। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क देश के कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को आकंने का सबसे अहम पैमाना है। इसी के आधार पर देश के अलग-अलग उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग तय होती है। यह रैंकिग हर साल जारी की जाती है। शिक्षा मंत्रायल ने 10वीं बार एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की है।
कॉलेज
|
शहर
|
राज्य
|
स्कोर
|
रैंक
|
---|---|---|---|---|
IIT मद्रास
|
चेन्नई
|
तमिलनाडु
|
88.72
|
1
|
IIT दिल्ली
|
नई दिल्ली
|
दिल्ली
|
85.74
|
2
|
IIT बॉम्बे
|
मुंबई
|
महाराष्ट्र
|
83.65
|
3
|
IIT कानपुर
|
कानपुर
|
उत्तर प्रदेश
|
81.82
|
4
|
IIT खड़गपुर
|
खड़गपुर
|
पश्चिम बंगाल
|
78.69
|
5
|
IIT रुड़की
|
रुड़की
|
उत्तराखंड
|
75.44
|
6
|
IIT हैदराबाद
|
हैदराबाद
|
तेलंगाना
|
72.31
|
7
|
IIT गुवाहाटी
|
गुवाहाटी
|
असम
|
72.24
|
8
|
IIT तिरुचिरापल्ली
|
तिरुचिरापल्ली
|
तमिलनाडु
|
68.14
|
9
|
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
|
वाराणसी
|
उत्तर प्रदेश
|
67.24
|
10
|
नौ कैटेगरी में जारी हुई रैंकिंग
शिक्षा मंत्रालय ने नौ अलग-अलग कैटेगरी में कॉलेजों की रैंकिंग जारी की है। इसमें ओवरऑल रैंकिंग, युनीवर्सिटी, कॉलेज, अनुसंधान संस्थान, नवाचार, राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालय, मुक्त विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)। इसके अलावा, यह आठ विषय-विशिष्ट क्षेत्रों, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, चिकित्सा, वास्तुकला एवं नियोजन, विधि, दंत चिकित्सा, और कृषि एवं संबद्ध विज्ञान, में शैक्षणिक संस्थानों का मूल्यांकन करती है। ये रैंकिंग शिक्षा क्षेत्र में शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के मानकों को उजागर करती हैं, जिससे छात्रों, परिवारों और शैक्षणिक हितधारकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है।
ओवरऑल रैंकिंग में भी आईआईटी मद्रास का टॉप पर
आईआईटी मद्रास ने देश के शैक्षणिक संस्थानों की ओवरऑल रैंकिंग में भी टॉप पर जगह बनाई है। आईआईटी मद्रास का स्कोर 87.31 रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को जगह मिली है। आईआईएस बेंगलुरु का स्कोर 85 रहा है।
कॉलेज
|
शहर
|
राज्य
|
स्कोर
|
रैंक
|
---|---|---|---|---|
IIT मद्रास
|
चेन्नई
|
तमिलनाडु
|
87.31
|
1
|
भारतीय विज्ञान संस्थान
|
बेंगलुरु
|
कर्नाटक
|
85.00
|
2
|
IIT बॉम्बे
|
मुंबई
|
महाराष्ट्र
|
81.62
|
3
|
IIT दिल्ली
|
नई दिल्ली
|
दिल्ली
|
80.67
|
4
|
IIT कानपुर
|
कानपुर
|
उत्तर प्रदेश
|
77.25
|
5
|
IIT खड़गपुर
|
खड़गपुर
|
पश्चिम बंगाल
|
73.99
|
6
|
IIT रुड़की
|
रुड़की
|
उत्तराखंड
|
71.73
|
7
|
AIIMS दिल्ली
|
नई दिल्ली
|
दिल्ली
|
70.57
|
8
|
JNU
|
नई दिल्ली
|
दिल्ली
|
69.62
|
9
|
BHU
|
वाराणसी
|
उत्तर प्रदेश
|
68.71
|
10
|