Photos: पंजाब में जलप्रलय का मंजर, 1988 के बाद की सबसे भयावह बाढ़ ने सबकुछ डुबाया


  • पंजाब की धरती पर इन दिनों सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है। खेत, खलिहान, घर और सपने सबकुछ 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़ में डूब गए हैं। सतलुज, ब्यास और रावी नदियां अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं और उनके साथ मौसमी नाले भी उफन रहे हैं।

    Image Source : PTI

    पंजाब की धरती पर इन दिनों सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है। खेत, खलिहान, घर और सपने सबकुछ 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़ में डूब गए हैं। सतलुज, ब्यास और रावी नदियां अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं और उनके साथ मौसमी नाले भी उफन रहे हैं।

  • इस प्राकृतिक आपदा ने 37 जिंदगियां छीन ली हैं और 3.5 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। पंजाब के सभी 23 जिले पानी में समा गए हैं और 1,655 गांव अब सिर्फ एक झील का हिस्सा बन गए हैं।

    Image Source : PTI

    इस प्राकृतिक आपदा ने 37 जिंदगियां छीन ली हैं और 3.5 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। पंजाब के सभी 23 जिले पानी में समा गए हैं और 1,655 गांव अब सिर्फ एक झील का हिस्सा बन गए हैं।

  • किसानों की मेहनत और उम्मीदें पानी में बह गई हैं। 1.48 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। जिन खेतों में कभी हरी-भरी फसलें लहराती थीं, आज वहां 8 से 10 फीट गहरे तालाब बन गए हैं।

    Image Source : PTI

    किसानों की मेहनत और उम्मीदें पानी में बह गई हैं। 1.48 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। जिन खेतों में कभी हरी-भरी फसलें लहराती थीं, आज वहां 8 से 10 फीट गहरे तालाब बन गए हैं।

  • किसान अपने पशुओं को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो उनकी रोजी-रोटी का सहारा हैं। कई घर मलबे में तब्दील हो गए हैं और लोग अपनी छतों या ऊंचे स्थानों पर आसरा लिए बैठे हैं।

    Image Source : PTI

    किसान अपने पशुओं को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो उनकी रोजी-रोटी का सहारा हैं। कई घर मलबे में तब्दील हो गए हैं और लोग अपनी छतों या ऊंचे स्थानों पर आसरा लिए बैठे हैं।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और आश्वासन दिया कि सरकार विशेष गिरदावरी (नुकसान का आकलन) कर रही है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा,

    Image Source : PTI

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और आश्वासन दिया कि सरकार विशेष गिरदावरी (नुकसान का आकलन) कर रही है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “जब भी देश संकट में आया, पंजाब ने साथ दिया। आज पंजाब संकट में है, देश को हमारे साथ खड़ा होना चाहिए।”

  • आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी निधि से 3.25 करोड़ रुपये की मदद दी है। वहीं, कई कलाकार- सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, करण औजला, अम्मी विर्क और रंजीत बावा जैसे सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। एनजीओ और सिख संगठन भी दिन-रात लोगों को खाना और जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं।

    Image Source : PTI

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी निधि से 3.25 करोड़ रुपये की मदद दी है। वहीं, कई कलाकार- सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, करण औजला, अम्मी विर्क और रंजीत बावा जैसे सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। एनजीओ और सिख संगठन भी दिन-रात लोगों को खाना और जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं।

  • पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 7 सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं, भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1677.84 फीट तक पहुंच चुका है, जो अधिकतम क्षमता 1680 फीट के बेहद करीब है।

    Image Source : PTI

    पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 7 सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं, भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1677.84 फीट तक पहुंच चुका है, जो अधिकतम क्षमता 1680 फीट के बेहद करीब है।

  • पंजाब में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 29°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

    Image Source : PTI

    पंजाब में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 29°C के आसपास रहने की उम्मीद है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *