
जोस बटलर
इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने वनडे क्रिकेट में एक नया करिश्मा किया है। उन्होंने इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में पूर्व अंग्रेज क्रिकेटर इयान बेल की बराबरी कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इयान बेल के रिकॉर्ड की बराबरी करने में कामयाब रहे। इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने 5 रनों से जीत दर्ज की।
जो रूट के नाम है सबसे ज्यादा बार 50+ रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने की बात करें तो वहां जो रूट का नाम सबसे ऊपर है। रूट ने अब तक 182 मैचों में 61 बार 50+ रनों की पारियां खेली है। इसके बाद दूसरे नंबर पर इयोन मोर्गन का नाम है। मोर्गन ने अपने वनडे करियर में 225 मैचों में 55 बार 50+ रनों की पारियां खेली थी। इसके बाद इयान बेल ने 161 मैचों में 39 और जोस बटलर ने 192 मैचों में 39 बार 50+ रनों की पारियां खेली हैं। इसके बाद केविन पीटरसन का नाम है। उन्होंने 134 मैचों में 34 बार 50+ रनों की पारियां खेली है।
पहले वनडे में मिली हार के बाद, इंग्लैंड ने दूसरे मैच में जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश की। हालांकि इस मैच में भी उन्हें 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम 27 साल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही। इस बार साउथ अफ्रीका ने ये कारनामा टेम्बा बावुमा की कप्तानी में किया है।
ENG vs SA: दूसरे वनडे मैच का हाल
दूसरे वनडे मैच की बात करें तो वहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाने में कामयाब रही थी। अफ्रीकी टीम की तरफ से मैथ्यू ब्रिटजके और ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। ब्रिट्जके ने 77 गेंदो पर 85 और स्टब्स ने 62 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 20 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया।
जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो वहां उन्होंने 50 ओवर बैटिंग करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाने में कामयाब रही। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट, जेब बैथल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। बटलर और रूट ने 61-61 रनों की पारी खेली। सीरीज का तीसरा मैच अब साउथैम्पटन में खेला जाएगा।
