
PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात।
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से फोन पर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में मैक्रों से हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी। बता दें कि पीएम मोदी ने मैक्रों से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष के बारे में भी बात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करवाने पर जोर दिया। इसके साथ ही भारत और फ्रांस के बीच रिश्तों के बारे में भी दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हुई। पीएम मोदी ने मैक्रों से ऐसे समय में बात की है, जब भारत और अमेरिका के रिश्तों में काफी तनाव देखने को मिल रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है…