अब भिंडी में लगे कीड़े ने कराया बवाल, आपस में भिड़ गईं दो सहेलियां, खूब हुई तू-तू मैं-मैं


Bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : X/@BIGGBOSS
तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद में हुई बहस।

बिग बॉस एक ऐसा शो है, जिसमें प्रतियोगियों के बीच के समीकरण आए दिन बदलते रहते हैं। कभी दुश्मन दोस्त बन जाते हैं और दोस्त दुश्मन। ऐसा ही कुछ बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में भी देखने को मिला। शुरुआत में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच अच्छा बॉन्ड देखने को मिला,  लेकिन अब दोनों के बीच की दोस्ती में दरार पड़ती दिख रही है। बिग बॉस 19 के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में तान्या और कुनिका के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। दरअसल, प्रणित किचन में पहुंचकर कुनिका से तान्या को लेकर कुछ सवाल करते हैं, जिसे लेकर वह भड़क जाती हैं और उन पर अपनी लाइफस्टाइल का बखान करके अन्य घरवालों को छोटा महसूस कराने का आरोप लगाती हैं।

भिंडी से शुरू हुई बहस

प्रोमो की शुरुआत तान्या मित्तल से होती है, जो किचन में भिंडी काट रही होती हैं। इसी बीच वह भिंडी में कीड़ा देखती हैं और कहती हैं- ‘पहली बार भिंडी का कीड़ा देखा है।’ इस पर कुनिका जवाब देती हैं- ‘थोड़ा और किचन में रहोगी तो बहुत कुछ सीखोगी।’ कुनिका की बात सुनकर तान्या नाराज हो जाती हैं और जवाबी हमले में कहती हैं- ‘आपका सारा महिला सशक्तिकरण किचन से ही क्यों चालू होता है?’ इसके बाद वह कुनिका के एक स्टेटमेंट पर पॉइंट आउट करते हुए कहती हैं- ‘खाना बनाना नहीं आता तो तुम्हारी मम्मी ने संस्कार नहीं दिए। आप सीरियस स्टेटमेंट देते हो कि डैडी की प्रिंसेस बनना छोड़ो।’

कुनिका-तान्या में छिड़ी बहस

तान्या की बात सुनकर कुनिका कहती हैं कि तुम हो डैडी की प्रिंसेस और सबको छोटा फील कराती हो। उन्होंने कहा- ‘हां, तुम हो। जब भी तुम किचन में कुछ कर रही होती हो। अरे मैंने ये पहली बार किया है। आप सबको छोटा फील कराने की कोशिश करती हैं।’ इसके बाद तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद को नॉमिनेशन में बदला लेने की धमकी देते हुए कहती हैं- ‘आए आज नॉमिनेशन, फिर बताती हूं तबीयत से।’

तान्या-कुनिका के बीच टेंशन

कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच पिछले दिनों अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन दोनों के बीच टेंशन तब शुरू हो गई जब तान्या ने उन चीजों को लेकर कुनिका से बात की जो उन्हें पसंद नहीं आ रहीं। हालांकि, बाद में दोनों ने एक-दूसरे से माफी मांग ली और आपस में सुलह कर ली। लेकिन, अब एक बार फिर दोनों के बीच टेंशन बढ़ती नजर आ रही है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *