SA20 Auction 2026: डेवाल्ड ब्रेविस ने रच दिया इतिहास, बने लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी


SA20 Auction- India TV Hindi
Image Source : SA20 AUCTION/X
SA20 ऑक्शन

SA20 2026 सीजन के लिए ऑक्शन 9 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका में हो रही है। इस ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस इस लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16 मिलियन रैंड (8.06 करोड़) में खरीदा। वहीं एडन मार्करम लीग के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। डरबन सुपर जायंट्स ने उन्हें SA20 ऑक्शन में 14 मिलियन रैंड (7 करोड़) में खरीदा है। इससे पहले इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स थे।

इससे पहले इस ऑक्शन में केशव महाराज को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 1.7 मिलियन रैंड, क्वेना मफाका को डरबन सुपर जायंट्स ने 1.6 मिलियन रैंड में खरीदा था। उसके बाद ऑक्शन में क्विंटन डी कॉक का नाम आया। डी कॉक के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स सनराइजर्स ईस्टर्न केप जैसी टीमों ने बोली लगाई, लेकिन अंत में उन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 2.4 मिलियन रैंड में खरीदा।

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *