ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क के हत्यारे का नहीं मिला सुराग, FBI ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर


Charlie Kirk, an ally of US President Donald Trump, was killed on Wednesday.- India TV Hindi
Image Source : X/ @FBI
Charlie Kirk, an ally of US President Donald Trump, was killed on Wednesday.

America Charlie Kirk Murder: पुलिस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क के हत्यारे की पहचान करने में जुटी है। हत्यारा गोली चलाने के बाद छत से कूदकर भाग गया था। उटाह के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। अमेरिका के उटाह प्रांत में एक कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

FBI ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर

संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने चार्ली किर्क की हत्या के सिलसिले में संदिग्ध की तस्वीर जारी की है। FBI साल्ट लेक सिटी ने एक ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पोस्ट में कहा, “हम यूटा वैली विश्वविद्यालय में चार्ली किर्क की घातक गोलीबारी के सिलसिले में इस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने में जनता से मदद मांग रहे हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि जिस इलाके से किर्क पर हमले का संदिग्ध भागा था, वहां से एक अत्याधुनिक राइफल बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर “कॉलेज जाने वाले छात्रों की उम्र का प्रतीत होता है।” उन्होंने बताया कि हमलावर चीख-पुकार और छात्रों में मची भगदड़ के बीच फरार हो गया। संघीय, राज्य और स्थानीय अधिकारी हमलावर की तलाश में जुटे हैं। 

हमलावर ने छत से चलाई थी गोली

अधिकारियों को इस हत्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना ने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंता को फिर से बढ़ा दिया है, जो पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न विचारधाराओं के लोगों के बीच देखी गई है। अमेरिका में ‘उटाह वैली यूनिवर्सिटी’ के परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब किर्क एक बहस में हिस्सा ले रहे थे। तभी हमलावर ने कुछ दूरी से परिसर की एक छत से गोली चलाई थी। 

America Charlie Kirk Murder

Image Source : AP

America Charlie Kirk Murder

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “महान, और यहां तक कि महानतम चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं को कोई भी चार्ली से बेहतर नहीं समझता था, ना ही किसी के पास वैसा दिल था। उन्हें सभी लोगों ने पसंद किया और सराहा, खासकर मैंने। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी एरिका और उनके परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चार्ली के सम्मान में मैंने पूरे अमेरिका में रविवार शाम 6 बजे तक के लिए सभी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है। (एपी) 

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने दक्षिण कोरिया से भी बिगाड़े रिश्ते! राष्ट्रपति ली जे म्यांग ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी

अमेरिका में फूटा महंगाई बम! गैस से लेकर खाने तक की चीजों के बढ़े दाम, लोग हो रहे हैं परेशान

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *