बचपन में ही करिश्मा कपूर और संजय कपूर आ गए थे करीब, इस तरह शुरू हुआ था रिश्ता, शादी तक छिपाई गई ये बात


Karisma Kapoor Sunjay Kapur- India TV Hindi
Image Source : BOLLYWOOD_NOSTALGIA/REDDIT
संजय कपूर और करिश्मा कपूर।

बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरत में डाल दिया था। अचानक हुई मौत परिवार और चाहनेवालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया था। 30000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति पीछे छोड़ने वाले संजय की मृत्यु के बाद अब उनका परिवार कानूनी लड़ाई में उलझ गया है। संपत्ति विवाद अब गहराता जा रहा है। एक ओर प्रिया सचदेव का दावा है कि विल में सारी प्रॉपर्टी संजय उनके नाम कर गए हैं और वो ही आधिकारिक रूप से उनका मालिकाना हक रखती हैं, वहीं दूसरी ओर संजय की मां का दावा है कि विल में हेर-फेर की गई है। वहीं करिश्मा कपूर भी अब इस संपत्ति विवाद में शामिल हो गई हैं और वो भी अपने बच्चों के अधिकार के लिए लड़ रही हैं।

करिश्मा कपूर ने क्यों छिपाया था संजय से रिश्ता।

इस बीच करिश्मा कपूर का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी और संजय कपूर की शादी को निजी रखने की वजह बताई थी। सुभाष के. झा से बातचीत में करिश्मा ने बताया था कि संजय से उनका रिश्ता बचपन में दोस्ती से शुरू हुआ था, जो समय के साथ प्यार में बदल गया। दोनों के परिवार लंबे समय से एक-दूसरे के बेहद करीब थे। मजेदार बात यह भी है कि करिश्मा की मां बबीता ने अपनी फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ की शूटिंग संजय के पारिवारिक घर पर की थी। करिश्मा ने कहा कि वे और संजय एक ही स्कूल में पढ़े थे और वह संजय की बहनों के भी बहुत करीब थीं। समय के साथ जब दोनों ने अपने-अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया, संजय बिजनेस में और करिश्मा फिल्मों में तब भी उनका रिश्ता बना रहा और आकिर में यह शादी तक पहुंचा।

संजय और करिश्मा की शादी और अलगाव

साल 2003 में करिश्मा और संजय ने शादी की थी। उनकी बेटी समायरा का जन्म 2005 में और बेटे कियान का 2011 में हुआ। हालांकि, इस रिश्ते में खटास आने लगी और 2014 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी, जिसे 2016 में अंतिम रूप दिया गया। अब करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे, समायरा और कियान दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए वसीयत में हेरफेर की है। बच्चों की ओर से अदालत में याचिका दायर की गई है, जिसमें उन्होंने अपने वैध अधिकार की मांग की है। 

अब आएगा कोर्ट का फैसला

मामला अब अदालत के पास है, जो तय करेगी कि 30000 करोड़ की संपत्ति और सोना कॉमस्टार जैसी कंपनियों में संजय की हिस्सेदारी का बंटवारा किस प्रकार होगा। यह मामला न सिर्फ कपूर परिवार के लिए बल्कि कारोबारी और फिल्मी दुनिया के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले दिनों में अदालत का फैसला तय करेगा कि संजय कपूर की विरासत पर आखिर किसका हक होगा।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *