
Breaking News
चुराचांदपुर: पीएम मोदी मणिपुर के चुराचांदपुर में हैं। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मणिपुर के जज्बे को सलाम है। आपके प्यार को कभी नहीं भूल सकता। मणिपुर वो मणि है जो पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ाएगी।”
मणिपुर कनेक्टिविटी का मुद्दा उठाया
पीएम मोदी ने कहा मणिपुर में हमेशा कनेक्टिविटी की परेशानी रही। मणिपुर की कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने 2 स्तरों पर काम किया। रेल और रोड का बजट कई गुना बढ़ाया। मणिपुर में शहरों के अलावा गांवों में भी सड़कें बनाईं। हमारी सरकार में रेल प्रोजेक्ट का विस्तार हुआ।
रोजगार, विकास की बात की
पीएम मोदी ने कहा कि पहले दिल्ली की घोषणाओं को मणिपुर में पहुंचने में दशकों का समय लगता था। अब हर राज्यों की तरह मणिपुर भी आगे बढ़ रहा है। नौजवानों के लिए रोजगार के मौके बन रहे हैं। भारत तेजी से विकसित हो रहा है। भारत जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यस्था बनेगा।
कॉपी अपडेट हो रही है…