पानी की बोतल से आने लगी है बदबू, तो अपनाएं ये देसी जुगाड़, खुशबूदार बन जाएगी वॉटर बॉटल


पानी की बोतल को साफ करने का तरीका- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
पानी की बोतल को साफ करने का तरीका

अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो पानी पीना और खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोग जब भी घर से बाहर जाते हैं, तो पानी की बोतल रखते हैं। लेकिन अगर आपकी पानी की बोतल में से बदबू आ रही है, तो आपको उसे साफ करने के सही तरीके के बारे में जान लेना चाहिए क्योंकि बदबूदार बोतल को इस्तेमाल करने से न केवल पानी का टेस्ट खराब लगता है बल्कि आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है।

असरदार घरेलू नुस्खा

पानी को बोतल से आ रही बदबू को दूर करने के लिए आपको एक स्पून सेंधा नमक, मुट्ठी भर कच्चे चावल, एक नींबू और थोड़े से गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी। किचन में आसानी से मिल जाने वाली इन सभी चीजों को निकाल लीजिए। सबसे पहले आपको वॉटर बॉटल में सेंधा नमक डालना है। अब पानी की बोतल में मुट्ठी भर चावल डालिए और फिर उसके बाद नींबू के रस को भी निचोड़ लीजिए।

आने लगेगी खुशबू

आखिर में आपको पानी की बोतल में गर्म पानी डालना है और फिर वॉटर बॉटल को अच्छी तरह से हिलाना है जिससे ये क्लीनिंग मिक्सचर पूरी बोतल में लग जाए। अब इस मिक्सचर को फेंककर पानी की बोतल को साफ पानी से धो लीजिए। इस देसी जुगाड़ की मदद से आपकी पानी की बोतल साफ और खुशबूदार बन जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेंधा नमक नमी को सोखता है, चावल बोतल की स्क्रबिंग में मदद करता है और नींबू बोतल से आने वाली बदबू को खुशबू में बदल देता है।

बदबू क्यों आती है?

जब पानी की बोतल में नमी रह जाती है, तब उसमें से बदबू आने लगती है। वॉटर बॉटल को धोने के बाद उसे सूखने नहीं देना और तुरंत उसमें पानी भर लेना या फिर लंबे समय तक बॉटल में पानी को भरे रहने देना, वॉटर बॉटल में बदबू आने का मुख्य कारण हो सकता है। इसलिए पानी की बॉटल को धोने के बाद उसे सूखने देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *