तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR, गुड़िया देवी ने 200 रुपये ठगने का लगाया आरोप, जानिए पूरा मामला


तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR- India TV Hindi
Image Source : PTI AND REPORTER INPUT
तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद संजय यादव समेत महागठबंधन के 4 नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। 

गुड़िया देवी नाम की महिला ने दर्ज कराई FIR

माई बहिन मान योजना का फॉर्म भरवाए जाने के नाम पर महिलाओं से 200 रूपये की ठगी का आरोप है। गुड़िया देवी नाम की एक महिला ने इन सभी नेताओं पर FIR दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने इस बात की पुष्टि की है।

हस्ताक्षर लेने, आधार कार्ड और 200 रुपये की ठगी का आरोप

गुड़िया देवी नाम की महिला ने 2500 रुपया दिलाने के नाम पर फॉर्म पर हस्ताक्षर लेने और आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और दो सौ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

वायरल हो रहे वीडियो

बिहार में कई जगहों पर महागठबंधन के माई बहिन योजना का फार्म भरवाने के नाम पर 200 रुपये लिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं।

क्या है माई बहिन मान योजना?

बता दें कि माई बहिन मान योजना बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता के लिए एक प्रस्तावित कल्याणकारी योजना है। यह योजना मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले घोषित की गई है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक भागीदारी बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें: Video: राहुल की यात्रा में अपमानित होने वाले पप्पू यादव पीएम मोदी से मिले, फिर खुश होकर बांटी खीर

बिहार: खड़ा होकर इनको प्रणाम कीजिए…CM नीतीश ने PM मोदी की तारीफ में क्या क्या कहा, जानें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *