
मोनोरेल में आई तकनीकी खराबी
मुंबई में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इस बीच, मुंबई के वडाला इलाके में एक मोनोरेल में तकनीकी खराबी आने के कारण वह बीच रास्ते में ही रुक गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना में मोनोरेल में सवार सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी को भी चोट नहीं आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोनोरेल में तकनीकी खराबी के कारण वह रुक गई। फायर ऑफिसर वी.एन. सांगले ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अब मोनोरेल को कपलिंग (जोड़ने) के बाद बाहर निकाला जाएगा।
खबर अपडेट हो रही है….